A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय ने ट्विंकल का हाथ थाम शुरु किया ‘padman’ का सफर

अक्षय ने ट्विंकल का हाथ थाम शुरु किया ‘padman’ का सफर

अक्षय कुमार पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘पैड मैन’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब उन्होंने मंगलवार को अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की बतौर निर्माता यह पहली फिल्म है। अक्षय ने...

akshay twinkle padman- India TV Hindi
akshay twinkle padman

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘पैड मैन’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब उन्होंने मंगलवार को अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की बतौर निर्माता यह पहली फिल्म है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा, "नई यात्रा से उत्साहित, पत्नी के साथ 'पैड मैन' का पहला दिन। आर. बाल्की द्वारा निर्देशित फिल्म के लिए आपके प्यार की आश्यकता।" तस्वीर में अक्षय ट्विंकल का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं टिवंकल ने लिखा, "और 'पैड मैन' शुरू।"

फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। अक्षय और सोनम की जोड़ी दूसरी बार इस फिल्म में साथ करती हुई नजर आएगी। इससे पहले ये दोनों 2011 में आई फिल्म 'थैंक्यू' में भी साथ कर चुके हैं। लेकिन राधिका आप्टे के साथ खिलाड़ी कुमार पहली बार काम करने जा रहे हैं।

'पैड मैन' अरुणाचलम मुरुगननथम के जीवन पर आधारित है। वह तमिलनाडु में 'पैड मैन' के नाम से लोकप्रिय हैं। मुरुगननथम महिलाओं को सस्ता सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं। छायाकार पी.सी. श्रीराम ने पिछले सप्ताह कहा था कि फिल्म की शूटिंग इंदौर के पास एक गांव में होगी।

Latest Bollywood News