1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: ‘बाहुबली 2’ की पहली झलक, रिलीज हुआ टीजर

VIDEO: ‘बाहुबली 2’ की पहली झलक, रिलीज हुआ टीजर

 Published : Mar 14, 2017 10:58 am IST,  Updated : Mar 14, 2017 10:58 am IST

एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी तेलुगू फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' की रिलीज का दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आती ज रही है, वैस वैसे दर्शकों में इस फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है।

baahubali 2- India TV Hindi
baahubali 2

नई दिल्ली: फिल्मकार एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी तेलुगू फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' की रिलीज का दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आती ज रही है, वैस वैसे दर्शकों में इस फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है। हाल ही में इसका पोस्टर जारी किया गया था और अब इसका टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के टीजर में प्रभास के माथे से खून टपकता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही चारों ओर सिर्फ 'बाहुबली' की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

यह 2015 में आई फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ का दूसरा भाग है। अपनी इस फिल्म के निर्माण में व्यस्त राजामौली का कहना है कि फिल्म का पहला भाग आगाज मात्र था और वास्तविक व मुख्य कहानी तो दूसरे भाग में दिखेगी। इसके साथ दर्शकों में लंबे समय से चल रहा सवाल कि 'कट्टप्पा ने बाहुबली का क्यों मारा?' का जवाब भी मिल जाएंगा। इस टीजर को होली के शुभ मौके पर रिलीज किया गया है।

बता दें कि फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 16 मार्च को रिलीज किया जाने वाला है। ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम किए थे। वहीं फिल्म के कलाकारों ने भी ‘बाहुबली 2’ के लिए पिछली बार से कई गुना ज्यादा मेहनत की है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे सितारे मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन