1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली 2' का नया पोस्टर जारी

'बाहुबली 2' का नया पोस्टर जारी

 Published : Mar 12, 2017 03:57 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 03:57 pm IST

एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी तेलुगू ऐतिहासिक फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूशन्स' की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आती ज रही है, वैस वैसे दर्शकों में इस फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है।

bahubali 2 new poster- India TV Hindi
bahubali 2 new poster

चेन्नई: एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी तेलुगू ऐतिहासिक फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूशन्स' की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आती ज रही है, वैस वैसे दर्शकों में इस फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है। कल फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था जिसमें कटप्पा और बाहुबली दिख रहे थें। आज एक और पोस्टर फिल्म मेकर्स ने जारी किया है। पोस्टर में फिल्म के सभी लीड किरदार दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर बनकर तैयार हो गया है। जिसे 16 मार्च को रिलीज किया जाएगा। यह 2015 में आई फिल्म ‘बाहुबली’ का दूसरा भाग है। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई कर कई नए रिकॉर्ड कायम किए थे। अब दर्शक इसके दूसरे भाग का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं फिल्म के कलाकारों ने भी ‘बाहुबली 2’ के लिए पिछली बार से कई गुना ज्यादा मेहनत की है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे सितारे मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन