1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने धनुष के बर्थडे पर लिखा- अगर धनुष की जगह तीर नाम होता...

अक्षय कुमार ने धनुष के बर्थडे पर लिखा- अगर धनुष की जगह तीर नाम होता...

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने धनुष के जन्मदिन पर ऐसा मैसेज लिखा है जिसे पढ़कर धनुष काफी खुश होंगे।

akshay kumar- India TV Hindi
Image Source : AKSHAY KUMAR/INSTAGRAM अक्षय कुमार ने धनुष को दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने साउथ स्टार धनुष को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अक्षय कुमार, धनुष के साथ आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में धनुष और अक्षय के साथ सारा अली खान भी होंगी। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर धनुष को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है- ''आपका नाम धनुष है, लेकिन अगर यह तीर होता, तो भी आप अपनी प्रतिभा के साथ इतने ऑन-पॉइंट होते। जन्मदिन की शुभकामनाएं। चमकते रहो।''

सारा अली खान ने 'अतरंगी रे' के को-एक्टर धनुष के जन्मदिन पर लिखा एक खूबसूरत मैसेज

 अतरंगी रे में सारा अली खान पहली बार धनुष के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। आज उनके जन्मदिन पर, अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर अभिनेता के लिए कुछ खूबसूरत शब्द साझा किये हैं। सारा ने धनुष के साथ एक शानदार तस्वीर साझा की और लिखा,"जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो धनुष। आपको बहुत सारा प्यार, लक, पॉजिटिविटी और शांति, स्निकर्स, पनीर सोडा, बुक्स।

Image Source : sara ali khan /instagramधनुष-सारा अली खान

जॉर्जिया एंड्रियानी-श्रेयस तलपड़े ने शुरू की 'वेलकम टू बजरंगपुर' की शूटिंग

"अतरंगी रे" आनंद एल राय द्वारा निर्देशित है, जिसमें अक्षय कुमार और धनुष के साथ सारा मुख्य भूमिका में हैं। यह पहली बार है जब दर्शकों को सारा और धनुष एक साथ किसी फिल्म में देखने मिलेंगे, जो अपने आप में एक ट्रीट होगी। 

विक्रम बत्रा का परिवार देखेगा 'शेरशाह' ये सोचकर घबराए हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी की यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है और दर्शक उनके द्वारा बनाए गए जादू को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

 

Latest Bollywood News

Related Video