1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉर्जिया एंड्रियानी-श्रेयस तलपड़े ने शुरू की 'वेलकम टू बजरंगपुर' की शूटिंग

जॉर्जिया एंड्रियानी-श्रेयस तलपड़े ने शुरू की 'वेलकम टू बजरंगपुर' की शूटिंग

 Published : Jul 28, 2021 03:39 pm IST,  Updated : Jul 28, 2021 03:41 pm IST

जॉर्जिया एंड्रियानी और श्रेयस तलपड़े ने अपनी फिल्म 'वेलकम टू बजरंगपुर' की शूटिंग शुरू कर दी है, जोकि एक कॉमेडी फिल्म है।

जॉर्जिया एंड्रियानी-श्रेयस तलपड़े- India TV Hindi
जॉर्जिया एंड्रियानी-श्रेयस तलपड़े Image Source : INSTAGRAM

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड और इटैलियन मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव हैं और उनके प्रशंसक उनके वायरल वीडियो पर आकर्षित होते हैं। जॉर्जिया ने अपने हालिया म्यूजिक वीडियो 'लिटिल स्टार' में नजर आई थीं। अब, जॉर्जिया एंड्रियानी, आशीष कुमार दुबे और वीर महाजन द्वारा निर्देशित 'वेलकम टू बजरंगपुर' के साथ बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

जॉर्जिया एंड्रियानी और श्रेयस तलपड़े ने अपनी फिल्म 'वेलकम टू बजरंगपुर' की शूटिंग शुरू कर दी है, जोकि एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्माण अंजुम रिजवी ने किया है। फिल्म की शूटिंग 26 जुलाई से शुरू हो गई है और इसे 'मैड फिल्म्स एंटरटेनमेंट' और अंजुम रिजवी फिल्म कंपनी के लेबल के तहत बनाया जा रहा है।

फिल्म के निर्देशक, लेखक, निर्माता आशीष कुमार ने 'फन इन गोवा', '100 ग्राम जिंदगी' जैसी कई फिल्में लिखी हैं और उन्होंने कहा, "जब मैं स्क्रिप्ट लिख रहा था तो मैंने श्रेयस तलपड़े जैसे अभिनेताओं के बारे में सोचा था। श्रेयस सर और जॉर्जिया मैम, दोनों  मेरी फिल्म के लिए पूरी तरह से फिट हैं। जब मैंने उन्हें यह कहानी सुनाई तो उन सभी को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई।" 'वेलकम टू बजरंगपुर' एक हास्यपूर्ण और विषय-वस्तु पर आधारित फिल्म है जिसमें जॉर्जिया एंड्रियानी, श्रेयस तलपड़े, संजय मिश्रा, तिग्मांशु धूलिया और मोहम्मद अली जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।

वर्क फ्रंट की बात की जाये तो, जॉर्जिया एंड्रियानी ने दक्षिण में "करोलिन कामाक्षी" वेबसीरीज़ के साथ अपनी शुरुआत की। अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी को मीका सिंह के साथ उनके संगीत एल्बम में सदाबहार गीत "रूप तेरा मस्ताना" के रीमिक्स गाने में देखा गया था, जिसे दर्शकों से काफी प्यार और मिला। वह जल्द ही श्रेयस तलपड़े के साथ फिल्म "वेलकम टू बजरंगपुर" में अभिनय करती दिखेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन