A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट केन्या में मना रहे हैं वेकेशन, वायरल हो रही है ये Pic

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट केन्या में मना रहे हैं वेकेशन, वायरल हो रही है ये Pic

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द ही एक साथ फिल्म में भी नज़र आने वाले हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट- India TV Hindi
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

मुंबई: बॉलीवुड के लवबर्ड्स रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों वेकेशन को एन्जॉय करते नज़र आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रणबीर और आलिया की ये तस्वीर केन्या की है, जहां दोनों छुट्टियां बिता रहे हैं। इसमें दोनों काफी कुल लुक में दिखाई दे रहे हैं। आलिया फोटो खींचती नज़र आ रही हैं तो रणबीर दूरबीन से नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं।

इसके अलावा आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह सनसेट को एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'सुबह यहां है.. नया दिन है।'

बता दें कि रणबीर और आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आएंगे। इनके अलावा मूवी में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय भी दिखाई देंगे। 

हाल ही में ये जोड़ा मुकेश अंबानी के घर हुई गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में साथ नज़र आया था। दोनों की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। 

Also Read:

कभी अमिताभ बच्चन ने वहीदा रहमान के लिए उठाई थी जूती, कहा- मेरे लिए बहुत स्पेशल था वो पल

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ साउथ की इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट?

Latest Bollywood News