A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने सेलिब्रेट किया नानाजी का 93वां बर्थडे, पार्टी में रणबीर कपूर सहित पूरी फैमिली हुई शामिल

आलिया भट्ट ने सेलिब्रेट किया नानाजी का 93वां बर्थडे, पार्टी में रणबीर कपूर सहित पूरी फैमिली हुई शामिल

आलिया भट्ट ने अपने नानाजी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में रणबीर कपूर और उनकी फैमिली भी शामिल हुई।

alia bhatt celebrates grandfather 93rd birthday- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: ALIAABHATT/RIDDHIMAKAPOORSAHN आलिया भट्ट ने मनाया नानाजी का 93वां बर्थडे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के नानाजी 93 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर आलिया ने अपने पूरे परिवार के साथ जश्न मनाया। आलिया के साथ रणबीर कपूर भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। रणबीर की मां नीतू सिंह और बहन रिद्धिमा भी पार्टी में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

आलिया भट्ट के साथ-साथ रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी की फोटोज शेयर की है, जिसमें रणबीर भी नज़र आ रहे हैं। 

बचपन की तस्वीर में क्यूट नजर आ रही हैं आलिया भट्ट, यहां देखें

Image Source : instagram रिद्धिमा कपूर ने शेयर की फोटोज

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही कई फिल्मों में नज़र आएंगी। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के अलावा, आलिया के पास अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र', 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और करण जौहर की मल्टीस्टारर 'तख्त' है।

वहीं, रणबीर भी कई प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इनमें 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' शामिल हैं। 

Latest Bollywood News