1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बचपन की तस्वीर में क्यूट नजर आ रही हैं आलिया भट्ट, यहां देखें

बचपन की तस्वीर में क्यूट नजर आ रही हैं आलिया भट्ट, यहां देखें

 Published : Jun 04, 2021 04:40 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 04:58 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट पर जो तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट की उम्र में काफी अंतर नजर आ रहा है।

Alia Bhatt- India TV Hindi
आलिया भट्ट ने शेयर की बचपन और जवानी की तस्वीर Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया अपने बेहतरीन काम और अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। आप सभी को याद हो तो आलिया ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी और आलिया फिल्म रिलीज के बाद से ही मशहूर हो गई थीं। आलिया के आज लाखों फैन हैं। आलिया इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में अपनी दो क्यूट फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं इसमें वह कितनी प्यारी हैं।

आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इस बार उन्होंने अपनी क्यूट तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लिया है। गली बॉय स्टार आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर 53।3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और अब लंबे समय के बाद एक्ट्रेस ने एक फोटो के जरिए फैन्स को फिर से अपनी एक झलक दिखाई है। 

आप देख सकते हैं आलिया ने तब और अब कहते हुए अपनी दो फोटोज शेयर की है। एक फोटो अभी की है लेकिन दूसरी फोटो एक्ट्रेस के बचपन की है। एक्ट्रेस येलो ड्रेस के साथ हैट पहने नजर आ रही हैं। वही दूसरी फोटो उनके बचपन की है जिसमें वो भी बीच में नजर आ रही हैं और तस्वीर में वह प्रिंटेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन दोनों फोटोज में आलिया भट्ट काफी क्यूट लग रही हैं। 

आप देख सकते हैं आलिया ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ''क्योंकि कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कौन हैं।"

अब आलिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। आलिया भट्ट की इन तस्वीरों पर फैन्स फिलहाल कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। अभिनेत्री के काम की बात करें तो आलिया की ब्रह्मास्त्र जल्द ही रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन