1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, शाम 5 से 8 बजे तक कई सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, लोगों से की गई खास अपील

दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, शाम 5 से 8 बजे तक कई सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, लोगों से की गई खास अपील

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 20, 2026 06:41 am IST,  Updated : Oct 20, 2026 06:51 am IST

दशहरा के त्योहार के चलते दिल्ली में कई जगह पर भीषण जाम मिलने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

दशहरा के मौके पर दिल्ली में यातायात व्यवस्था को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को पूर्वी दिल्ली में दशहरा समारोह के चलते बड़ी संख्या में लोगों के आने-जाने की संभावना है। इसे देखते हुए कई प्रमुख सड़कों पर जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक यातायात में बदलाव किया जा सकता है। इस दौरान पूर्वी दिल्ली में भारी पैदल आवाजाही के साथ वाहनों की संख्या भी बढ़ने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से खास अपील भी की है।

इन सड़कों पर लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, जरूरत पड़ने पर निम्नलिखित सड़कों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा:

  • एनएच-24 (NH-24)
  • रोड नंबर 57
  • रोड नंबर 57A
  • रोड नंबर 56
  • विकास मार्ग (Vikas Marg)

वाहन चालकों को दी गई सलाह

दशहरा समारोह के दौरान जाम और यातायात संबंधी परेशानी से बचने के लिए वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। प्रभावित सड़कों से गुजरने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें और जरूरत के मुताबिक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से की खास अपील

त्योहार के दौरान लोगों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। दशहरा समारोह के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और आम लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पूर्वी दिल्ली में मंगलवार को भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए लोगों को प्रभावित सड़कों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

  • ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। इससे रास्ते में संभावित जाम के कारण होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।
  • पुलिस ने वाहन चालकों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां खड़ी करने की हिदायत दी है। सड़क किनारे अवैध रूप से पार्किंग करने से बचने को कहा गया है, ताकि यातायात बाधित न हो।
  • इसके अलावा, दशहरा समारोह के दौरान पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहने की आशंका के चलते लोगों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस के निर्देशों के मुताबिक चलने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: 

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत 2 दिन और बढ़ी, 5 दिन बढ़ाने की हुई थी मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।