Image Source : INSTAGRAMAlia Bhatt, Deepika Padukone and Karan Johar
नई दिल्ली: 'कॉफी विद करण सीजन 6' के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण मेहमान बनकर आएंगी। शनिवार को उन्होंने एपिसोड के लिए शूटिंग भी कर ली। आलिया, दीपिका और करण जौहर तीनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट की तस्वीरें शेयर की हैं।
करण ने आलिया और दीपिका के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''सीजन ओपनर। गर्लपावर।''
दीपिका ने करण संग अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- #coffeewithkaran.
आलिया ने सेट से तीन तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में उनकी सेल्फी है, जिसमें उन्होंने लिखा है- #koffeewithkaran.
दूसरी तस्वीर उन्होंने दीपिका के साथ शेयर की और लिखा- ''इस खूबसरत लड़की के साथ कॉफी का कप।''
उन्होंने अपनी एक और तस्वीर शेयर की।
आलिया ब्लैक स्ट्रेपलेस स्लिट शिमरी गाउन में नजर आईं, वहीं दीपिका ने वाइट गाउन पहना था।
आपको बता दें कि करण ने आलिया-दीपिका के अलावा सैफ अली खान-सारा अली खान और अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर के साथ भी शूटिंग कर ली है।