1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: श्रीसंत को नहीं मिल रही सबसे कम फीस, एक हफ्ते में कमाते हैं इतने

Bigg Boss 12: श्रीसंत को नहीं मिल रही सबसे कम फीस, एक हफ्ते में कमाते हैं इतने

 Published : Oct 06, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Oct 06, 2018 04:43 pm IST

पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत इनदिनों में 'बिग बॉस' में नजर आ रहे हैं। पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि उन्हें घर में सबसे कम फीस मिल रही है। खबरों के मुताबिक, उन्हें हर हफ्ते 5 लाख रूपये मिल रहे हैं, लेकिन अब यह खबरें गलत साबित हो रही हैं।

S Sreesanth- India TV Hindi
S Sreesanth Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत इनदिनों में 'बिग बॉस' में नजर आ रहे हैं। पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि उन्हें घर में सबसे कम फीस मिल रही है। खबरों के मुताबिक, उन्हें हर हफ्ते 5 लाख रूपये मिल रहे हैं, लेकिन अब यह खबरें गलत साबित हो रही हैं।

टीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीसंत को इस सीजन में सबसे ज्यादा फीस मिल रही है। उन्हें हर हफ्ते 50 लाख रूपये मिलते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीसंत ने जब बाहर जाने की धमकी दी, तब उनसे कहा गया कि उन्हें 50 लाख रूपये जुर्माना देना होगा। इसके बाद उन्होंने घर में ही रहने का फैसला लिया था।

श्रीसंत 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में लाइफटाइम बैन झेल रहे हैं। इस बारे में श्रीसंत ने कहा था- ''मुझे ग्राउंड में जाने की अनुमति क्यों नहीं दी गई? भविष्य में अगर मेरे बच्चे क्रिकेटर बनना चाहें तो मैं उनके साथ उनके स्कूल के प्लेग्राउंड में भी नहीं जा सकता। मैं दुनिया में किसी भी प्लेग्राउंड में नहीं जा सकता। यह नियम है।''

जुलाई 2015 में पटियाला हाउस कोर्ट ने श्रीसंत को इस केस से बरी कर दिया था, लेकिन बीसीसीआई ने फिर भी उनपर अनुशासात्मक कार्रवाई जारी रखी।

Also Read:

Bigg Boss 12: सलमान खान की सीक्रेट पत्नी बनकर घर में एंट्री लेंगी भारती सिंह?

#Metoo पर दीपिका पादुकोण ने कहा- यह महिला और पुरुष के बीच की जंग नहीं है

सोनम कपूर से ट्विटर को कहा अलविदा, बताईं ये बड़ी वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन