1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #Metoo पर दीपिका पादुकोण ने कहा- यह महिला और पुरुष के बीच की जंग नहीं है

#Metoo पर दीपिका पादुकोण ने कहा- यह महिला और पुरुष के बीच की जंग नहीं है

 Reported By: IANS
 Published : Oct 06, 2018 02:26 pm IST,  Updated : Oct 06, 2018 02:26 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि 'मी टू' अभियान स्त्री और पुरुष के बीच की जंग नहीं है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि 'मी टू' अभियान स्त्री और पुरुष के बीच की जंग नहीं है, यह लैंगिकता से अलग गलत को दरकिनार कर सही बात रखना है। दीपिका और अभिनेता रणवीर सिंह शुक्रवार को 16वें हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में पहुंचे थे, जहां उनसे बॉलीवुड में 'मी टू' पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया।

दीपिका ने कहा, "मेरे लिए मी टू अभियान स्त्री या पुरुष के बारे में नहीं है। यह गलत पर सही की जीत के बारे में है। मेरा मानना है कि हमें इंसान के तौर पर किसी भी तरह के भेदभाव या उत्पीड़न का सामना करने वाले हर व्यक्ति का समर्थन करना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "यह महिला बनाम पुरुष के बारे में नहीं है। इसे मुश्किल न बनाएं या न ही उस बहस में न उलझें।"

नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री दत्ता के आरोपों पर सीधे न बोलते हुए अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि वह हर रूप में उत्पीड़न की निंदा करते हैं।

रणवीर ने कहा, "उत्पीड़न अपने आप में बस गलत है। किसी का भी उत्पीड़न, महिला, पुरुष या अन्य व्यक्ति जिस किसी का भी उत्पीड़न हुआ हो गलत है, चाहे कार्यस्थल पर हो, सार्वजनिक जगह पर, सड़क पर या फिर घर पर हो। यह गलत है।"

Also Read:

सोनम कपूर से ट्विटर को कहा अलविदा, बताईं ये बड़ी वजह

रणधीर और राजीव कपूर ने अपनी मां कृष्णा राज की अस्थियां हरिद्वार पहुंचकर गंगा पर विसर्जित की

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन