1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर खूबूसरत अंदाज में हुए स्पॉट, उनका लुक देख आप हो जाएंगे कायल

दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर खूबूसरत अंदाज में हुए स्पॉट, उनका लुक देख आप हो जाएंगे कायल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2018 02:10 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 02:13 pm IST

हाल ही में दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने अपने स्टाइलिश लुक से लोगों को इम्प्रेस करती हुई दिखीं।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम मोस्‍ट फैशनेबल डीवा की लिस्‍ट में लिया जाता है। उनका स्‍टाइलिश अंदाज और ड्रेसिंग सेंस हर वक्‍त लाइमलाइट में बना रहता है। रेड कार्पेट से लेकर एयरपोर्ट लुक तक उनका स्‍टाइल बेहद यूनिक होता है। हाल ही में दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने अपने स्टाइलिश लुक से लोगों को इम्प्रेस करती हुई दिखीं।

एयरपोर्ट पर  दीपिका व्हाइट कलर की शर्ट-धोती टाइप लॉंग ड्रेस में नजर आईं।  इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर के फ्लैड सैंडल के साथ साथ लाइट मेकअप में नजर आईं। इसके साथ ही हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने बन बनाया हुआ था।  (आलिया, मलाइका और श्रद्धा के बाद हुमा कुरैशी और तब्बू नजर आईं एक जैसी ड्रेस में, खुद देखें तस्वीरें )

Deepika Padukone
Deepika Padukone

दीपिका ने ब्लैक कलर के शोल्डर बैग कैरी किया हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। आपको बता दें कि यह स्टाइलिश ड्रेस फैशन डिजायनर  राजेंद्र प्रताप सिंह है। जिनके फैशन वीक 2018 के कलेक्शन से है। (नेहा धूपिया के बेबी शॉवर में जाह्नवी कपूर इस ब्लू ड्रेस में तो वहीं शिल्पा इस पीले ड्रेस में ढा रहीं थी कहर)

Deepika Padukone
Deepika Padukone

आपको बता दे कि संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'पद्मावत' के बाद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब मेघना गुलजार की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी। मुंबई मिरर के मुताबिक, दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित होगी। बता दें कि इस फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल