व्रत में साबूदाना और समा के चावल से बनी खीर तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन आज हम आपको बेहद पौष्टिक, झटपट बन जाने वाली और स्वाद से भरपूर खीर बनाना बता रहे हैं। इस खीर में आपको फ्रूट क्रीम जैसा स्वाद मिलेगा। फल डालने से इसकी पौष्टिकता गई गुना बढ़ जाती है। व्रत में 1 करोटी खीर खाने से ही लंबे समय तक आपका पेट फुल रहेगा। नवरात्रि व्रत में आप इस राजगीरा फ्रूट खीर को जरूर बनाकर खाएं। इसकी रेसिपी आसान है।
राजगीरा फ्रूट खीर रेसिपी
पहला स्टेप- इस रेसिपी के लिए 10-12 बादाम को पानी में भिगोकर छोड़ दें। अब आपको राजगीरा या अमरंथ के दाने लें। आधा कप राजगीरा लें और पानी से धो लें। अब छन्नी में डालकर दान लें, जिससे पानी अच्छी तरह से निकल जाए। अब इसे आधा घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें।
दूसरा स्टेप- अब कड़ाही में 3 कप गाढ़ा दूध लें और उबालने के लिए रख दें। आप उबला या कच्चा दूध ले सकते हैं। बादाम को छीलकर मिक्सी में डालें और एक चौथाई कप दूध डालकर बारीक पीस लें। दूध गर्म हो जाए तो इसमें बादाम वाला मिश्रण डाल दें। अब भीगा हुआ राजगीरा डालकर दूध में पकाएं।
तीसरा स्टेप- अब राजगीरा को गलने तक पकाएं। इसमें आप इसमें पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, पिस्ता, चिरौंजी और किशमिश भी डाल सकते हैं। अब खीर को मीठा करने के लिए मिश्री का इस्तेमाल करें। मिश्री को पीसकर या छोटे टुकड़ों में कूटकर डालें। साबूदाना जैसा होने तक राजगीरा को पकाना है।
चौथा स्टेप- जब खीर गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। अब इसमें फल डालेंगे। आप सेब, अनार, खुबानी और केला बारीक काट लें। इन्हें खीर को ठंडा होने पर डाल दें। ऊपर से बरीक पिसी हुई हरी इलायची डाल दें। सारी चीजों को फ्रिज में रखकर ठंडा होने दें।
पांचवां स्टेप-इसे सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर से टूटी फ्रूटी मिला सकते हैं। इस खीर को ठंडी-ठंडी सर्व करें। खाने में मजेदार स्वाद मिलेगा और इससे शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलेगी। जो लोग ग्लूटन फ्री खाना चाहते हैं उनके लिए ये फ्रूट खीर अच्छा ऑप्शन है।