1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गैस बर्नर की धीमी लौ से हैं परेशान? इन टिप्स को अपनाकर करें क्लीन, नीली हो जाएगी फ्लेम

गैस बर्नर की धीमी लौ से हैं परेशान? इन टिप्स को अपनाकर करें क्लीन, नीली हो जाएगी फ्लेम

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 15, 2026 10:23 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 10:23 pm IST

गैस बर्नर में गंदगी जमने की वजह से उसका फ्लेम कम हो जाता है। लेकिन कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इसे आसानी से क्लीन कर सकते हैं और फ्लेम को भी ठीक कर सकते हैं।

गैस बर्नर की धीमी लौ से हैं परेशान? इन टिप्स को अपनाकर करें क्लीन, नीली हो जाएगी फ्लेम- India TV Hindi
गैस बर्नर की धीमी लौ से हैं परेशान? इन टिप्स को अपनाकर करें क्लीन, नीली हो जाएगी फ्लेम Image Source : MAGNIFIC

गैस चुल्हे का इस्तेमाल दिन में कई बार किया जाता है। बार बार इस्तेमाल होने की वजह से बर्नर में गंदगी जम जाती है। जिसकी वजह से धीमी या पीली लौ आने लगती है। ये कई बार परेशानी का सबब बन जाती है। क्योंकि ये न केवल खाना पकाने में समय बढ़ाती है, बल्कि गैस की बर्बादी भी करती है। कई बार बर्नर के होल्स में खाना, तेल या गंदगी जम जाने से एलपीजी को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे लौ लाल या पीली होने लगती है। ऐसे में इसकी सफाई के लिए लोग तरह तरह के उपाय ढूंढते रहते हैं। अगर आप भी बर्नर साफ करने के लिए क्लीनिंग हैक्स ढूंढ रहे हैं तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 
 
1. सिरका और बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
गैस बर्नर पर जमा ग्रीस और कार्बन साफ करने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक कटोरे में आधा कप सफेद सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर घोल तैयार करें। अब बर्नर को इस घोल में 15–20 मिनट के लिए डुबोकर रख दें। इसके बाद पुराने टूथब्रश या वायर स्क्रबर से बर्नर को हल्के हाथों से रगड़ें। इससे जमी हुई गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी और लौ भी सही आएगी। 
 
2. नींबू और नमक का इस्तेमाल
अगर बर्नर ज्यादा काला हो गया है, तो नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड इसे चमकाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आधा कटोरी गरम पानी में एक नींबू का रस निचोड़ें और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं। बर्नर को इसमें कुछ देर के लिए भिगो दें। इसके बाद नींबू के छिलके पर थोड़ा नमक लगाकर बर्नर को रगड़ें। इससे जंग और कालापन आसानी से निकल जाएगा।
 
3. सेफ्टी पिन या पतले तार से खोलें बंद छेद
कई बार बर्नर के छेद अंदर से बंद हो जाते हैं, जिससे गैस का फ्लो कम हो जाता है। ऐसे में पहले बर्नर को धोकर सुखा दें। फिर एक पतली सेफ्टी पिन, सुई या बारीक तार लें। बर्नर के हर एक छिद्र में पिन डालकर देखें कि कहीं कोई कचरा तो नहीं अटका है। ऐसा करने से गैस सप्लाई सही हो जाएगी और फ्लेम तुरंत नीली और तेज हो जाएगी।
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।