1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नेहा धूपिया के बेबी शॉवर में जाह्नवी कपूर इस ब्लू ड्रेस में तो वहीं शिल्पा इस पीले ड्रेस में ढा रहीं थी कहर, देखें तस्वीरें

नेहा धूपिया के बेबी शॉवर में जाह्नवी कपूर इस ब्लू ड्रेस में तो वहीं शिल्पा इस पीले ड्रेस में ढा रहीं थी कहर, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 02, 2018 07:15 am IST,  Updated : Oct 02, 2018 07:18 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने बेबी शॉवर के अंदर काफी क्यूट लग रहीं थी। इस खास मौके पर उनके साथ उनके कई खास दोस्त मौजूद थे।

शिल्पा शेट्टी और...- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी और जाह्नवी कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने बेबी शॉवर के अंदर काफी क्यूट लग रहीं थी। इस खास मौके पर उनके साथ उनके कई खास दोस्त मौजूद थे। अंगद बेदी ने अपनी पत्नी नेहा धूपिया के लिए बेबी शावर का आयोजन कर उन्हें सरप्राइज दिया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। नेहा ने बेबी शावर के लिए सफेद फ्रिल फ्रॉक पहना था। उन्होंने टियारा भी पहना था। अंगद के साथ उन्होंने मीडिया को पोज दिया। अंगद ब्लू ब्लेजर में नजर आए।

जाह्नवी कपूर

इस दौरान जाह्नवी को ब्लू ड्रेस में देखा गया। फिल्म धड़क से सबको दिलों पर राज करने वाली जाह्नवी कपूर का ये ब्लू ड्रेस प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था। साथ ही उसके ऊपर उन्होंने सीलीटोच पहना था।

प्रीति जिंटा

इस दौरान प्रीति का अंदाज भी काफी अलग था। प्रीति को काफी लंबे समय के बाद ऐसे किसी ड्रेस में देखा गया। उन्होंने पीले रंग की लॉन्ग मेक्सी पहनी थी।

करण जौहर

करण जौहर भी काफी कलरफूल नजर आ रहे थे। उन्होंने पिंक कलर का मॉनसून शर्ट पहना था।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने प्रोटिया प्रिंट किमानो रैप ड्रेस पहना था। जिसे नुपूर कानोई ने पहना था।

वहीं  नेहा धूपिया की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहना था। जिसके ऊपर उन्होंने मसर्ड कलर का चप्पल पहना हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल