नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी आदाओं से हर किसी को घायल कर देती है। उसका फैशनसेंस की तो तारीफ करते ही बनता है। फिल्मों से कोसों दूर रहने वाली शिल्पा इन दिनों एक रियलिटी शो में बतौर जज के रुप में नजर आ रही हैं। वह हर एक नए लुक में नजर आती है।
Related Stories
आपको बता दें कि जल्द ही शिल्पा आपको एक रियलिटी शो में और नजर आएंगी। अमेजॉन प्राइम की नई सीरीज 'हीयर मी. लव मी' एक मजेदार रियलिटी शो है जो 'वर्चुअल' ब्लाइंड डेटिंग पर आधारित है। (नेहा धूपिया के बेबी शॉवर में जाह्नवी कपूर इस ब्लू ड्रेस में तो वहीं शिल्पा इस पीले ड्रेस में ढा रहीं थी कहर)
बॉलीवुड दीवा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इसमें एक मेंटर की भूमिका में नज़र आएंगी जहां वह प्रतियोगियों को आधुनिक दिनों के रोमांस में मदद करती हुईं नज़र आएंगी। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज अपनी अगली प्राइम ओरिजिनल श्रृंखला, हेयर मी. लव मी' के लॉन्च की घोषणा कर दी है जिसमें पहली नजर में प्यार की धारणा को चुनौती दी गयी है। प्राइम ओरिजिनल रियलिटी सीरीज़ में वर्चुअल ब्लाइंड डेटिंग के अनुभव को दिखाया जाएगा जो एक अद्वितीय नए फॉरमेट में टेक्नोलॉजी और मानवीय बातचीत को जोड़ती है।
इसी बीच शिल्पा शेट्टी पिंक कलर की स्टाइलिश साड़ी में नजर आईं। पिंक साड़ी और गोल्डन ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहने शिल्पा काफी दिलकश नजर आईं। इसके साथ ही लॉग ईयररिंग के साथ हाथों बैंगल और रिंग पहने नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि फैंस को शिल्पा साड़ी में काफी अच्छी नजर आती है। जिसके बारें में फैंस हमेशा उनके पोस्ट में बोलते रहते है। कई यूजर्स का तो यहां तक कहना है कि शिल्पा से ज्यादा अच्छी और स्टाइलिश साड़ी शायद ही कोई अभिनेत्री पहनती हो।