नई दिल्ली: बॉलीवुड के सदाबाहर अभिनेता कहे जाने वाले देवानंद साहब का 95वां जन्म दिन है। उनका जन्म 26 सितंबर 1923 में हुआ था। आपको पता है कि अपने जमाने में देव साहब फैशन आइकन माने जाते थे। आपने उनके काले कोट को लेकर कई किस्से तो सुने ही होंगे। जिसके कारण वह हमेशा सुर्खियों में रहते थे।
Related Stories
कहा जाता है कि देवानंद जब भी काला कोट पहनकर निकलते थे तो वह वास्तव में कहर बरपाते थे। जो कि उन समय एक ट्रेंड बन गया था। सफेद शर्ट के साथ काला कोट। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब देवानंद को पब्लिक प्लेस में काला कोट पहनने पर बैन लगा दिया गया। (प्रियंका चोपड़ा इटली में मां के साथ मना रही है छुट्टियां, येलो ड्रेस में नजर आईं हॉट )
कहा जाता है कि जब देवानंद काला कोट पहनकर निकलते थे तो लड़किया उनके लइए कुछ बी कर गुजरने की कोशिश करती थी। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि कई लड़कियों ने इस काले कोट के कारण सुसाइड करने की कोशिश भी की। शायद ही इतिहास में किसी अभिनेता के साथ ऐसा कुछ हुआ हो। (आलिया भट्ट की इस vetements टीशर्ट की कीमत 11882 रुपए, जानें क्यों है खास )
देव साहब की एक झलक पाने के लिए क्या नहीं करती थी। देव साहब के काले कोट में लड़कियों की ऐसी दीवानगी देखकर कोर्ट को बीच में आना पड़ा। इस मामले को कोर्ट से बहुत ही गंभीर लिया और देव साहब को काला कोट पहनने पर बैन लगा दिया।

ऐसा नहीं है कि आज के समय़ में सफेद शर्ट और काला कोट लोग पहनते नहीं है। आज भी सबसे ज्यादा यह स्टाइल ड्रेंड में रहती है लेकिन माना जाता है कि जो स्टाइल देवानंद की थी। शायद और कोई वैसा लगे।
देवानंद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सन 1946 में फिल्म 'हम एक हैं' से की। इस फिल्म में वो हीरो बनकर पर्दे पर आए, हालांकि फिल्म चल नहीं पाई। इसके बाद साल 1948 में आई 'जिद्दी'। जिसने देव साहब को हिट बना दिया।