1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आलिया, मलाइका और श्रद्धा के बाद हुमा कुरैशी और तब्बू नजर आईं एक जैसी ड्रेस में, खुद देखें तस्वीरें

आलिया, मलाइका और श्रद्धा के बाद हुमा कुरैशी और तब्बू नजर आईं एक जैसी ड्रेस में, खुद देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2018 01:15 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 01:15 pm IST

तब्बू और हुमा कुरैशी के साथ हुआ। जिन्होंने Massimo Dutti द्वारा डिजायन किय़ा हुआ ड्रेस पहना। देखें तस्वीरें...

Tabu and Huma- India TV Hindi
Tabu and Huma Image Source : INSTRAGRAM/ HUMA AND TABU

नई दिल्ली: जब 2 अभिनेत्रियों बिल्कुल एक जैसे आउटफिट्स में आपके सामने खड़ा कर दिया जाएं और आपसे कहा जाएं कि बताएं कि दोनों में कौन सबसे ज्यादा अच्छा लग रहा है। तो आपके लिए दोनों में एक को चुनना थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। ऐसा ही कुछ तब्बू और हुमा कुरैशी के साथ हुआ। जिन्होंने Massimo Dutti द्वारा डिजायन किय़ा हुआ ड्रेस पहना।

कुछ दिन पहले ही ऐसा कुछ कुछ हुआ था। जब एक साथ 3 सेलीब्रिटी ने एक ही ड्रेस पहनी थी। जी हां मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्टा और श्रद्धा कपूर। तीनों ने अपने अंदाज में कहर ढाया था। (मलाइका अरोड़ा-श्रद्धा कपूर के बाद आलिया भी आईं इस ड्रेस में नजर, इसकी कीमत उड़ा देगी होश)

Massimo Dutti की नेवी ब्लू कलर की ड्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। जहां अभिनेत्री तब्बू अपनी पिल्म 'अंधाधुंध' के प्रमोशन के दौरान पहने हुए नजर आईं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को कर्ल के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स और न्यूड मेकअप किया हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। (केले और शहद का स्पेशल पेस्ट दिलाएगा ड्राई स्किन से छुटकारा, चेहरे पर इस तरह करें इसका इस्तेमाल)

वहीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी की बात की जाएं तो उन्होंनें भी ये ड्रेस स्टाइलिश अंदाज में पहनी। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ डार्क रेड लिपस्टिक और के साथ खुले बाल रखे हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल