1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. केले और शहद का स्पेशल पेस्ट दिलाएगा ड्राई स्किन से छुटकारा, चेहरे पर इस तरह करें इसका इस्तेमाल

केले और शहद का स्पेशल पेस्ट दिलाएगा ड्राई स्किन से छुटकारा, चेहरे पर इस तरह करें इसका इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2018 02:54 pm IST,  Updated : Sep 29, 2018 02:54 pm IST

लगातार धूप और प्रदूषण की वजग से स्किन टैनिंग, रूखी स्किन की प्रॉब्लम हो जाती है। और एक बार स्किन टैनिंग या स्किन हो जाए तो इसे ठीक करना इतना आसान नहीं होता। 

skin care tips- India TV Hindi
skin care tips

नई दिल्ली: लगातार धूप और प्रदूषण की वजग से स्किन टैनिंग, रूखी स्किन की प्रॉब्लम हो जाती है। और एक बार स्किन टैनिंग या स्किन हो जाए तो इसे ठीक करना इतना आसान नहीं होता। लगातार धूप के संपर्क में रहने के कारण लड़कियों की त्वचा रूखी और रफ की समस्या हो जाती है। सूरज की किरणें त्वचा के रंग को काला बना देते हैं। वैसे तो मार्केट में ऐसे बहुत सारे सनस्क्रीन लोशन मौजूद हैं जो यह दावा करते हैं कि वह सूरज की हानिकारक किरणों से आपकी त्वचा को सुरक्षित रख सकते हैं, पर मार्केट में मिलने वाले सनस्क्रीन लोशन में केमिकल्स मौजूद होते हैं जो त्वचा को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

फेसवॉश करना

सबसे पहले सुबह उठकर फेसवॉश या क्लींजर ये चेहरे को धोएं। इसके लिए आप उस फेसवॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करें जो ड्राई स्किन के लिए बना हों। इसके अलावा पूरे दिन में कम से कम 2 बार मुंह धोने की रूटीन बनाएं। मुंह धोने के 5 मिनट बाद चेहरे पर हाईड्रेटिंग या मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

स्क्रब करना
स्क्रबिंग को भी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं। इससे आपकी स्किन में मौजूद डेड सेल्स और गंदगी निकल जाती हैं। इसलिए हफ्ते में कम से कम 2 बार स्क्रबिंग जरूर करें। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो हफ्ते में सिर्फ 1 बार स्क्रब करें।
 
घरेलू फेस मास्क
आप हफ्ते में 2 बार पेस मास्क जरूर लगाएं। इसके लिए आप घरेलू फेस मास्क का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 1/4 कप केला और 1 बड़े चम्मच शहद को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस घरेलू फेस मास्क से आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।

सनस्क्रीन
सूरज की पैराबैंगनी किरणों से चेहरे पर काले धब्बे और सनबर्न होने शुरू हो जाते हैं। इसलिए घर से बाहर निकलते समय चेहरे और शरीर पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें। सनस्क्रीन लोशन ड्राई स्किन के हिसाब से ही लें।
 
डे टाइम रूटीन
ड्राई स्किन से बचने के लिए अपने पास गुलाबजल या फेस मिस्ट जरूर रखें। जब भी आपको समय मिलें तो चेहरे को धोकर या टिश्यू से साफ करके इसे स्प्रे करें। इससे आपके चेहरे की नमी भी वापस आ जाएगी और इससे आपको फ्रेशनेस भी मिलेगी।

नाइट टाइम रूटीन
रात को सोने से पहले मेकअप साफ करके चेहरे को फेसवॉश से जरूर साफ करें। इसके बाद मॉइश्चराइजिंग नाइट क्रीम अप्लाई करके बॉडी लोशन और लिप बाम लगाएं। इससे आपकी ड्राई स्किन पर पूरी रात नमी बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल