नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती है। वह रोजाना जिम जाते वक्त स्पॉट हो जाती है। हाल में ही करीना कपूर अपने गर्ल गैंग के साथ स्पॉट हुई। जी हां करीना मलाइका और अमृता अरोड़ा के साथ नजर आईं। तीनों अभिनेत्रियों का जिम देखने लायक था। अपनी अदाओं का जलवा बिखरने वाली ये हसीनाएं जिम में भी काफी स्टाइलिश नजर आती है। इनके हर बार एक नया लुक होता है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगें कि करीना कपूर हमेशा ही महंगें कपड़ों में स्पॉट होती हैं लेकिन उनके जिम के कपड़ों की कीमत भी लाखों में होती है।
Related Stories
करीना कपूर के लुक की बात करें तो वह जॉगिंग शूट में नजर आईं। उन्होंने महरून कलर की जैकेंट के साथ ब्लैक कलर की जैगिंग पहनी हुई थी। जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। (एक बार फिर जाह्नवी कपूर का चला जादू, कराया हॉट फोटोशूट)


वहीं अमुता अरोड़ा की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की टीशर्ट के साथ ब्लैक कलर की शार्ट जैगिंग में नजर आईं। वहीं मलाइका अरड़ा व्हाइट कलर की टीशर्ट के साथ व्हाइट -ब्लैक जैगिंग में काफी स्टाइलिश नजर आईं। (देखें, किस तरह नेहा धूपिया स्टाइल के साथ कर रही है प्रेग्नेंसी इंजॉय, आप भी कर सकती है ट्राई)

करीना कपूर की बात करें तो उन्होंने स्ट्राइप्ड Gucci जैकेट पहनी हुई थी, जिसमें उनका अंदाज सुपर कूल लग रहा था। इस जैकेट की कीमत $1.400 है जो आपको लगभग 1,01,857 रुपये की कीमत में मिलेगी। आमतौर पर करीना Gucci के ही अटायर में देखी जाती हैं। उन्हें इसके बैग्स और टीज़ काफी पसंद हैं।