1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस ब्लैक गाउन में करीना कपूर खान लग रही हैं कयामत, आप भी देखें तस्वीरें

इस ब्लैक गाउन में करीना कपूर खान लग रही हैं कयामत, आप भी देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2018 07:44 am IST,  Updated : Sep 18, 2018 07:50 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान या यूं कहें बॉलीवुड की सबसे हॉट मम्मी की ब्लैक गाउन में फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। अब आप सोचेंगे ऐसा क्या है तो आप देख लें कि करीना ने किस तरह इस गाउन में सोशल मीडिया पर कहर मचा दिया है।

करीना कपूर खान- India TV Hindi
करीना कपूर खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान या यूं कहें बॉलीवुड की सबसे हॉट मम्मी की ब्लैक गाउन में फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। अब आप सोचेंगे ऐसा क्या है तो आप देख लें कि करीना ने किस तरह इस गाउन में सोशल मीडिया पर कहर मचा दिया है। अब आपको बताते हैं इस फोटो में आखिर क्या है खास है। इस फोटो में करीना ने ब्लैक कलर गाउन पहना था ये गाउन गौरी और नैनिका ने डिजाइन किया है। इस गाउन में करीना काफी ग्लैमरस लग रही हैं। गाउन के डिजाइन की बात करें तो इसके गले का डिजाइन हॉलटर है और लॉन्ग डिजाइन के इस गाउन में करीना कपूर काफी अच्छा लग रहीं हैं। करीना की मेकअप की बात करें तो इसके ऊपर करीना ने स्मोकी आईज का इस्तेमाल किया था और ग्लॉसी लिप्सटिक लगाया था।

आपको बता दें कि करीना ने यह गाउन एक एड के शूट के दौरान पहनी थी। इन दिनों करीना कपूर खान के पास कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स हैं। साथ ही वो कई प्रोडक्ट्स को भी एंडोर्स करती नजर आती हैं। हाल ही में करीना कपूर खान एक एड शूट करते हुए कैमरे में कैद हुईं। करीना फिल्मसिटी में एक एड के लिए शूट कर रही थीं इसी दौरान मीडिया के कैमरों में उनका ये ग्लैमर्स लुक कैप्चर हो गया।

आप इन ऑन सैट तस्वीरों में देख सकते हैं कि करीना कितनी ग्लैमर्स नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि करीना कपूर खान के पास इस वक्त दो बड़ी फिल्में हैं 'तख्त' और 'गुड न्यूज'। करण जौहर की फिल्म तख्त में करीना के साथ जाह्नवी कपूर , रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। वहीं, फिल्म 'गुड न्यूज' में वो एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

तैमूर के पैदा होने के बाद करीना कपूर ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की थी। फिल्म को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला था। फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल