1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Brahmastra: रणबीर कपूर को छोड़ डायरेक्टर अयान मुखर्जी और टीम के साथ आलिया भट्ट गईं लंदन

Brahmastra: रणबीर कपूर को छोड़ डायरेक्टर अयान मुखर्जी और टीम के साथ आलिया भट्ट गईं लंदन

'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट और बाकि लोग लंदन गए हैं। जिसकी तस्वीर अयान मुखर्जी ने शेयर की है। मगर इस तस्वीर में रणबीर कपूर नजर नहीं आ रहे हैं।

Brahmastra Team- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Brahmastra Team

ब्रह्मास्त्र(Brahmastra) 2019 की मोस्ट अवेटिड फिल्म है। यह फिल्म दिंसबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट(Alia bhatt) और रणबीर कपूर(ranbir kapoor) अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। 'ब्रह्मास्त्र' को अयान मुखर्जी(Ayan Mukerji) डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म से पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में काम करते नजर आने वाले हैं। आज डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने आलिया भट्ट, प्रीतम और ब्रह्मास्त्र की टीम के साथ लंदन एयरपोर्ट से एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने के बाद से सभी फैन्स यह सोच रहे हैं कि आखिर इस फोटो में रणबीर कपूर क्यों नहीं हैं। 

अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। फोटो में सभी लोग हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

बीते साल फिल्म के बारे में बात करते हुए अयान मुखर्जी ने कहा था- यह मॉर्डन-डे फिल्म है। मगर इस फिल्म का नाम ब्रह्मास्त्र इसलिए रखा गया है क्योंकि फिल्म में  ऊर्जा, शक्ति और बुद्धि प्राचीन भारत से ली गई है। फिल्म में कुछ ऐसे कॉस्टूयम भी हैं जिन्हें आप एक्सपेक्ट नहीं करते हैं।

आपको बता दें फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर का नाम शिवा है। फिल्म का लोगो लॉन्च किया जा चुका है। महाकुंभ में शिवरात्रि के मौके पर 150 ड्रोन्स की मदद से ब्रह्मास्त्र का लोगो लॉन्च किया गया था।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

देशभक्त अक्षय कुमार ने नहीं किया वोट, वोटिंग के सवाल पर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

आमिर खान ने पत्नी किरण संग ढाबे में पिया गन्ने का रस, भेलपुरी भी खाई

Latest Bollywood News