A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘आशिकी 3’ में काम करने की खबर पर पहली बार खुलकर बोलीं आलिया भट्ट

‘आशिकी 3’ में काम करने की खबर पर पहली बार खुलकर बोलीं आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पहली बार ‘आशिकी 3’ पर काम करने को लेकर बयान दिया है।

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पहली बार ‘आशिकी 3’ पर काम करने को लेकर बयान दिया है। आलिया ने उन सभी रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि आलिया ‘आशिकी 3’ में काम नहीं करना चाहती हैं। 'आशिकी' श्रृंखला की पहली फिल्म साल 1990 में आलिया के पिता महेश भट्ट ने निर्देशित की थी, जबकि इसी श्रृंखला की दूसरी फिल्म 'आशिकी 2' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया और यह 2013 में रिलीज हुई, जिसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर हैं।

आलिया ने एक टेबलॉयड की रिपोर्ट के बाद एक ट्वीट में कहा, "मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा कि मैं 'आशिकी 3' में काम नहीं करना चाहती। पता नहीं इस संबंध में बातें कहां से आ रही हैं?"

टेबलॉयड की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिनेत्री इस फिल्म में भूमिका को लेकर संशय की स्थिति में हैं। आलिया ने यह भी कहा कि पिता के साथ काम करने में उन्हें वक्त लग सकता है।

उन्होंने शुक्रवार को किए एक अन्य ट्वीट में कहा, "'आशिकी' बहुत खास ब्रांड है और पहली बार अपने पिता के साथ काम करना उतना ही खास होगा! सभी चीजों में समय लगता है। इसमें भी लगेगा।"

आलिया वर्तमान में निर्देशक मेघना गुलजार की आगामी फिल्म 'राजी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ अभिनेता विक्की कौशल लीड रोल में दिखेंगे।

(​इनपुट- आईएनएस)

आलिया के इस गाउन की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

इस ऑनलाइन जूलरी की ब्रैंड एंबेसडर बनीं आलिया

​आईफा में दिखा आलिया का सिंगिंग टैलेंट

Latest Bollywood News