1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IIFA 2017: आईफा में आलिया ने दिखाया सिंगिंग का टैलेंट, रैप से कर दिया सबको हैरान

IIFA 2017: आईफा में आलिया ने दिखाया सिंगिंग का टैलेंट, रैप से कर दिया सबको हैरान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2017 11:38 am IST,  Updated : Jul 16, 2017 11:38 am IST

'सूहा साहा' और 'मैं तैनू समझावां' गाकर अपने गायन का हुनर साबित कर चुकी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रैप गाकर लोगों को हैरान कर दिया।

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड की ज्यादातर हस्तियां इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं। वहां आईफा 2017 का आयोजन हो रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी वहां पहुंची हुई हैं। आलिया एक्टिंग की तरह सिंगिंग में माहिर हैं ये तो हम सब जानते ही हैं। 'सूहा साहा' और 'मैं तैनू समझावां' गाकर अपने गायन का हुनर पहले ही साबित कर चुकी हैं, लेकिन अब उन्होंने साबित किया है कि वह रैप भी बखूबी गा सकती है।

न्यूयॉर्क में आईफा रॉक्स के मंच पर यह प्रतिभाशाली अभिनेत्री एक पुरस्कार प्रदान करने आई थी। उसके बाद कार्यक्रम के मेजबान रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने उनसे आग्रह किया कि वह दर्शकों के लिए नाचें। लेकिन आलिया ने कहा कि वह शनिवार रात को आईफा अवॉर्डस के प्रमुख कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति के दौरान यह मांग जरूर पूरी करेंगी।

हालांकि, आलिया ने दर्शकों के लिए रैप गाया, जिस पर उन्हें दर्शकों की खूब वाहवाही मिली।

आपको बता दें आईफा अवॉर्ड समारोह में अवॉर्ड की घोषणा भी शुरू हो गई है। अभिनेत्री आलिया भट्ट को स्टाइल आइकन का अवॉर्ड मिला है।

यहां पढ़िए आईफा की पूरी विनिंग लिस्ट 

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन