1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IIFA ROCKS 2017 LIVE: बेस्ट एक्टर शाहिद कपूर, बेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बेस्ट फिल्म बनी 'नीरजा'

IIFA ROCKS 2017 LIVE: बेस्ट एक्टर शाहिद कपूर, बेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बेस्ट फिल्म बनी 'नीरजा'

 Published : Jul 16, 2017 09:56 am IST,  Updated : Jul 16, 2017 12:34 pm IST

आईफा 2017 में बेस्ट एक्टर मेल का अवॉर्ड शाहिद कपूर और बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल का अवॉर्ड आलिया भट्ट को मिला है। दोनों को ये अवॉर्ड फिल्म उड़ता पंजाब के लिए मिला है।

udta punjab- India TV Hindi
udta punjab

न्यूयॉर्क: IIFA 2017 का आयोजन न्यूयॉर्क में हो रहा है। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां वहां पहुंची हुई हैं। स्टार्स के दमदार परफॉर्मेंस के बाद अब अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट भी शुरू हो गई है। आईफा की पूरी अवॉर्ड लिस्ट सामने आ गई है। 

- अभिनेता शाहिद कपूर को फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए बेस्ट एक्टर मेल का अवॉर्ड मिला है।

- आलिया भट्ट को फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल का अवॉर्ड मिला है।

-सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' केो बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया।

​-फिल्म 'कपूर एंड सन्स' की कहानी लिखने के लिए आयशा देवित्रे ढिल्लों को बेस्ट स्टोरी राइटर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

- अभिनेता अनुपम खेर को फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में अभिनय करने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का अवॉर्ड दिया गया है।

​- 25 साल तक संगीत में योगदान देने के लिए संगीतकार ए आर रहमान को Ace Musician का अवॉर्ड दिया गया।

- अभिनेत्री दिशा पटानी को फिल्म 'एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में अभिनय करने के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।​

- 'उड़ता पंजाब' के लिए अभिनेता दिलजीत दोसांझ को बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल का आईफा पुरस्कार मिला। दिलजीत पंजाब के जाने-माने एक्टर हैं, लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'उड़ता पंजाब' से डेब्यू किया था।

-अभिनेत्री तापसी पन्नू को मिला वूमेन ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड

​- अभिनेत्री आलिया भट्ट को बेस्ट स्टाइलिश आइकन का अवॉर्ड मिला।

- बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के अवॉर्ड में हुआ टाई। फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए कनिका कपूर को फिल्म 'एयरलिफ्ट' के लिए तुलसी कुमार दोनों को मिला ये पुरस्कार।

-अभिनेता वरुण धवन को फिल्म 'ढिशूम' के लिए बेस्ट कॉमिक एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

- जिम सरभ को फिल्म 'नीरजा' के लिए बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल का अवॉर्ड दिया गया।

आईफा अवॉर्ड समारोह में करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की धूम रही। 

- फिल्म के गाने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘चन्ना मेरेया’ लिखने के लिए गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का अवॉर्ड मिला है।

-प्रीतम को ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में संगीत देने के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है।

-बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड भी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के नाम रहा है। गायक अमित मिश्रा को ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टाइटल सॉन्ग गाने के लिए ये सम्मान मिला है।

-शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' को अभी तक दो कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं।

-बेस्ट मेकअप का अवॉर्ड फिल्म 'फैन' के नाम रहा है।

-बेस्ट वीएफएक्स के लिए भी 'फैन' को अवॉर्ड मिला है।

इसे भी पढ़ें: आईफा शुरू होते ही फैन ने झटके 2 अवॉर्ड

न्यूयॉर्क में हुआ आईफा का आगाज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन