1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न्यूयॉर्क में IIFA 2017 का हुआ शानदार आगाज, लगी सितारों की महफिल

न्यूयॉर्क में IIFA 2017 का हुआ शानदार आगाज, लगी सितारों की महफिल

 Published : Jul 15, 2017 12:37 pm IST,  Updated : Jul 15, 2017 12:43 pm IST

भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय फिल्म पुरस्कार समारोह IIFA 2017 का आगाज हो चुका है। इस बार ये समारोह न्यूयॉर्क में हो रहा है।

iifa- India TV Hindi
iifa

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय फिल्म पुरस्कार समारोह IIFA 2017 का आगाज हो चुका है। इस बार ये समारोह न्यूयॉर्क में हो रहा है। शुक्रवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर बॉलीवुड सितारों के साथ कई विदेशी नागरिक यहां प थिरकते नजर आए। बॉलीवुड सितारे ग्रीन कारपेट पर उतर चुके हैं और एक साथ इतने सितारों को दिलकश अंदाज में देखकर लोगों की आंखें चकाचौंध हो रही हैं। आईफा की शुरूआत फैशन रैंप शो से हुई, कई मशहूर मॉडल्स ने कैटवॉक करके तालियां बटोरीं।

शिल्पा शेट्टी, हुमा कुरैशी, दिशा पटानी रैंप पर चलीं वहीं अभिनेता वरुण धवन तम्मा-तम्मा गाने पर ठुमके लगाते दिखे। ‘न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज’ पर सोनाक्षी सिन्हा ने घंटा बजाकर आईफा के 18वें संस्करण का आगाज किया।

समारोह में सलमान खान, कटरीना कैफ, सैफ अली खान, सुशांत सिंह राजपूत, ए. आर. रहमान और करण जौहर जैसी बॉलीवुड हस्तियां चार-चांद लगा रही हैं।

देखिए आईफा की कुछ चुनिंदा तस्वीरें

alia
alia

alia
alia

iifa
iifa

iifa
iifa

iifa
iifa

iifa
iifa

iifa
iifa

iifa
iifa

iifa
iifa

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन