'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कास्ट शो खत्म होने पर फिर से साथ आई। हालांकि, मिहिर के नाम से मशहूर अमर उपाध्याय रीयूनियन फोटो से गायब दिखे, जबकि दूसरे कास्ट मेंबर्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की,। अमर ने इसे रीपोस्ट नहीं किया और इसके बजाय अपने अकाउंट पर फैंस के पोस्ट शेयर किए। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' के आखिरी एपिसोड से पहले अमर लगभग 14 हफ्तों तक शो से दूर थे। मौजूदा कहानी के अनुसार अब मिहिर की वापसी हो चुकी है। वो आखिरकार शो में वापस आ गए, जिसमें मिहिर को विरानी परिवार में वापस लाया गया।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 3 की फैंस ने की मांग
अमर उपाध्याय ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें एक फैन का पोस्ट था। इसमें एकता कपूर से रिक्वेस्ट की गई थी कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी का अगला सीजन नेटफ्लिक्स पर लाया जाए। फैन ने लिखा, 'डियर टीम क्योंकि सास भी कभी बहू थी यह अलविदा कहने का समय नहीं हो सकता! हॉटस्टार पर ओवरऑल नंबर 2 पर और भारत में नॉन-रियलिटी शोज में नंबर 1 पर! फिनाले के करीब पहुंचने के बावजूद यह शो अब भी चार्ट्स पर राज कर रहा है। अगर यह इसके कभी न खत्म होने वाले जादू का सबूत नहीं है, तो फिर क्या है? एक मिलेनियल होने के नाते, मैं अपनी दादी और परदादी के साथ क्योंकि सास भी कभी बहू थी देखते हुए बड़ी हुई हूं। अब वे दोनों हमारे बीच नहीं हैं। गुजराती होने और भारत से दूर रहने के कारण, यह शो हमेशा मेरे लिए अपने घर और अपनों से जुड़ने का एक छोटा-सा जरिया रहा है। इसने सिर्फ परंपराओं और बड़े-बड़े घरों को ही नहीं दिखाया, बल्कि उस अपनापन, गरिमा, उदारता, भावनाओं और अटूट रिश्तों को भी खूबसूरती से पेश किया, जो गुजराती परिवारों को इतना खास बनाते हैं।'

नेटफ्लिक्स पर आएगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 3
अमर उपाध्याय के शेयर किए गए इसी फैन नोट में आगे लिखा था, 'आज भी विरानी परिवार का हर सदस्य मुझे मेरे बचपन की याद दिलाता है, उस बचपन को जिसे मैं काश एक बार फिर जी पाती। डियर एकता कपूर और क्योंकि सास भी कभी बहू थी की पूरी टीम, कृपया इस सफर को यहीं खत्म मत होने दीजिए! हम तीसरे सीजन की उम्मीद कर रहे हैं। शायद नेटफ्लिक्स पर, जहां यह आइकॉनिक कहानी दुनियाभर के घरों और दिलों तक पहुंच सके और ज्यादा मिहिर-तुलसी, ज्यादा सविता, शोभा और पूरे विरानी परिवार की झलक! ज्यादा हंसी-मजाक, नोकझोंक, मनमुटाव दूर करने के पल और ऐसी कहानियां, जो प्यार, शादी, माता-पिता बनने और अलग-अलग पीढ़ियों के रिश्तों की खूबसूरत जटिलताओं को दिखाएं। क्योंकि कुछ शोज हमारा मनोरंजन करते हैं, लेकिन कुछ गिने-चुने शोज हमारी पारिवारिक यादों और इतिहास का हिस्सा बन जाते हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' उन्हीं खास शोज में से एक है और शायद यही वजह है कि दशकों बाद भी हम इसे अलविदा कहने के लिए तैयार नहीं हैं, जो शो आज भी चार्ट्स पर राज कर रहा है, वह विदाई नहीं, बल्कि एक और नया अध्याय डिजर्व करता है। नेटफ्लिक्स पर सीजन 3? हम सिर्फ इसकी कामना नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसे सच होते देखने की उम्मीद भी कर रहे हैं!'
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का आखिरी एपिसोड
ये भी पढ़ें - 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' होगा ऑफ एयर, तुलसी-मिहिर की कहानी का होगा अंत, 'अप्सरा' लेगा शो की जगह