नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इसके लिए अधिकतर बॉलीवुड कलाकार अपने अंदाज में इसको प्रमोट कर रहे हैं। हाल में ही सलमान खान ने भी अपने फैन्स से रुस्तम देखने की अपील की थी। अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल हो यहा हैं।
अनोखा अंदाज, रवीना की मोहरा के गाने में किया डांस
आलिया ने इस फिल्म को प्रमोट बिल्कुल अलग अंदाज में किया। अलिया ने ट्विटर में एक वीडियो अपलोड किया हैं। जिसमें वह पीले रंग की साड़ी पहने हुए है। वह रवीना टंडन की एक फिल्म 'मोहरा' के एक गाने के अंदाज में दिखी। इसके साथ ही उनके सिर में नेवी ऑफीसर की कैप भी लगा रखी हैं। रवीना का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' में वह थिरकती हुई नजर आ रही हैं।
रवीना टंडन का फेमस सॉन्ग 'टिप-टिप बरसा पानी' तो आपको याद ही होगा। जो गाना आज भी बहुत फेमस हैं। यह फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी।
सिनेमाघरों में 12 अगस्त को आ रही है रुस्तम
इस वीडियों में लास्ट में आलिया ने कहा कि क्या कर रहे हो यार कट! मुझे क्या देख रहे हो जाके 'रुस्तम' देखो न। इस वीडियों को जब आलिया ने ट्विटर में शेयर किया तो लिखा, ''उन्होंने 43 सेकंड की वीडियो के साथ लिखा, "उत्साह के साथ पागलपन. अक्षय कुमार, इलियाना डीक्रूज, ईशा गुप्ता की 'रुस्तम' के लिए एक दिन बाकी।
अलिया के ट्विट पर अक्षय ने दिय़ा ये रिप्लाई
अक्षय ने आलिया के ट्वीट पर रिप्लाई करके कहा कि अगर वो इसी तरह से रेन डांस करती रही तो उन्हें हर फिल्म में एक रेन सॉन्ग तो जरुर ही मिलेगा।
रणवीर, वरुण, अर्जुन भी कर चुके हैं इस फिल्म को अपने अंदाज में प्रपोट
रुस्तम फिल्म को हर एक्टर अपने तरीके से प्रमोट कर चुका हैं। हाल में रणवीर सिंह ने इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए अपना एक वीडियो और अक्षय के साथ एक फोटो पोस्ट की जो कि उनके बचपन की थी।
Latest Bollywood News