1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG सिद्धार्थ के साथ डेट पर जाने से आलिया ने किया इंकार!

OMG सिद्धार्थ के साथ डेट पर जाने से आलिया ने किया इंकार!

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के लव अफेर्स की खबरें पिछले काफी लंबे समय से मीडिया में छाई हुई हैं। इन दोनों को कई बार एक साथ वक्त बिताते हुए भी देखा जा चुका है।

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

नई दिल्ली: आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के लव अफेर्स की खबरें पिछले काफी लंबे समय से मीडिया में छाई हुई हैं। इन दोनों को कई बार एक साथ वक्त बिताते हुए भी देखा जा चुका है। लेकिन इन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते की खबरों को अफवाह ही बताया है। हाल ही में सिद्धार्थ ने ट्विटर पर आलिया से छुट्टियां बिताने के बारे में पूछा, इस पर आलिया ने उन्हें अभी इंतजार करने के लिए कह दिया। आलिया के इस तरह जवाब देने का मतलब ये निकाला जा सकता है कि उन्हें सिद्धार्थ के साथ छुट्टियां बिताने में कोई दिलचस्पी नहीं हैं?

इसे भी पढ़े:- आलिया की फिल्म का गाना 'बोलना' आज होगा रिलीज, 'इश्क वाला लव' से हो रही तुलना

alia bhatt

दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि सिद्धार्थ ने आलिया से ट्विटर पर पूछा, "हे आलिया तुम मालद्वीप चलना चाहोगी? इस पर आलिया ने कहा, "हां! लेकिन रुको पहले बीच पर जाने लायक बॉडी तैयार होने दो।" इसके बाद सिद्धार्थ ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें वह आलिया के साथ वोग मैगजीन के कवर पर नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "मुझे लगता आप तैयार हैं।" वोग मैगजीव के कवर पेज पर दोनों ही काफी हॉट लग रहे हैं।

alia bhatt

आलिया और सिद्धार्थ जल्द ही शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में इनके अलावा पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और ऋषि कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। आलिया और सिद्धार्थ की साथ में यह दूसरी फिल्म है इससे पहले ये दोनों करण जौहर के फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' भी साथ रोमांस करते हुए नजर आ चुके हैं।

Latest Bollywood News