1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया की फिल्म का गाना 'बोलना' आज होगा रिलीज, 'इश्क वाला लव' से हो रही तुलना

आलिया की फिल्म का गाना 'बोलना' आज होगा रिलीज, 'इश्क वाला लव' से हो रही तुलना

 Published : Feb 24, 2016 03:21 pm IST,  Updated : Feb 24, 2016 04:10 pm IST

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं।

alia- India TV Hindi
alia

नई दिल्ली: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का 'गाना लड़की ब्यूटीफुल' पहले ही बहुत लोकप्रिय हो चुका है और अब फिल्म का दूसरा गाना 'बोलना' भी रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। आलिया ने खुद इस गाने के जारी होने के जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंड पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इस गाने की कुछ लाइनें गुनगुनाती हुइ नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो में फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी टैग किया है।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: आलिया को क्या हुआ, उन्होंने क्यों कहा ‘लड़की ब्यूटीफुल’ ?

इस गानें के किछ स्टिल्स 23 फरवरी को ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और बुधवार को 4 बजे ये गाना भी रिलीज कर दिया जाएगा। इस रोमांटिक गानें को फवाद, आलिया और सिद्धार्थ पर फिल्माया गया है।

इस गानें के पोस्टर्स को देखकर ऐसा लगता है रकि धर्मा प्रोडक्शन्स एक बार फिर से 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का गाना 'इश्क वाला लव' दर्शकों के सामने परोसने जा रहा है जिसमें हम पहले ही एक लव ट्राइएंगल देख चुके हैं।

फिल्म के पहले गानें लड़की ब्यूटीफुल और इसके ट्रेलर को दर्शकों से काफी प्रशंसा हासिल हो रही है। अब देखना है कि इसका दूसरा गाना दर्शकों को कितना लुभा पाएगा।

शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' में आलिया, सिद्धार्थ और फवाद के अलावा ऋषि कपूर, रतना पाठक और रजत कपूर भी अह्म किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखिए आलिया का वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन