1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ी की होगी घर वापसी, 5 साल से नहीं मिला है मौका

ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ी की होगी घर वापसी, 5 साल से नहीं मिला है मौका

 Published : Jun 30, 2026 04:19 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 04:19 pm IST

मोइसेस हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। अब वे पुर्तगाल जा रहे हैं। जो उनका जन्मस्थान भी है। वे वहां से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

Moises Henriques- India TV Hindi
मोइसेस हेनरिक्स Image Source : AFP

ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2009 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले मोइसेस हेनरिक्स ने एक बार फिर क्रिकेट खेलने का फैसला किया है। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। उनकी उम्र भी अब करीब 39 साल की हो गई है, लेकिन अब वे पुर्तगाल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की तैयारी कर रहे हैं। खास बात ये है कि हेनरिक्स का जन्म भी यहीं हुआ था, लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया चले गए और वहां से खेलते रहे। अब एक तरह से उनकी घर वापसी हो रही है। 

ऐसा रहा है मोइसेस हेनरिक्स का इंटरनेशनल करियर

मोइसेस हेनरिक्स का जन्म एक फरवरी 1987 में पुर्तगाल में हुआ था। हालांकि वहां से उन्होंने क्रिकेट नहीं खेला। काफी कम उम्र में ही मोइसेस हेनरिक्स ऑस्ट्रेलिया आ गए और साल 2009 में उन्हें यहां से डेब्यू करने का भी मौका मिला। हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए चार टेस्ट खेलकर 164 रन बनाए हैं। वहां उनके नाम दो अर्धशतक हैं। वनडे की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए 16 वनडे मैच खेलकर उन्होंने 117 रन बनाने का काम किया है। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 24 मैच खेलकर 355 रन बनाए हैं। यहां उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। 

आईपीएल में भी खूब खेलते हुए दिखाई दिए हैं हेनरिक्स

ऑस्ट्रेलिया के लिए हेनरिक्स ने साल 2021 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। उसके बाद से टीम से बाहर कर दिए गए। हालांकि इस बीच वे टी20 लीग खेलते रहे। हेनरिक्स आईपीएल में भी सक्रिय रहे। वे दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, आरसीबी के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे। 

पुर्तगाल के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप खेलता चाहते हैं

पांच आईपीएल टीमों का हिस्सा रहे हेनरिक्स ने 62 मैच खेलकर 1000 रन बनाए हैं। उनके नाम 5 अर्धशतक हैं। हालांकि अब वे यहां नहीं खेल रहे हैं। इस बीच अब हेनरिक्स पुर्तगाल जा रहे हैं, जहां वे टी20 खेलेंगे। कहा जा रहा है कि उनकी कोशिश होगी कि वे अपनी जन्म के देश की टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 के लिए क्वालीफाई कराएं। हालांकि अब उनकी उम्र काफी हो चुकी है, ऐसे में वे कितने और दिन खेल पाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। इसी साल जनवरी में यानी अब से कुछ ही दिन पहले तक वे बिग बैश लीग यानी बीबीएल के लिए खेल रहे थे। जल्द ही वे पुर्तगाल की जर्सी में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। 

यह भी पढ़ें 

ऑस्ट्रेलिया का स्टार ऑलराउंडर हुआ बाहर, टी20 सीरीज में निखिल चौधरी को मिल सकता है डेब्यू करने का चांस

ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया ने फिर मारी छलांग, साउथ अफ्रीका को नुकसान, पाकिस्तान की हालत खराब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल