किडनी स्टोन के मरीज डाइट में शामिल करें ये चीजें, दर्द और परेशानी से मिल सकता है आराम
किडनी स्टोन के मरीज डाइट में शामिल करें ये चीजें, दर्द और परेशानी से मिल सकता है आराम
किडनी स्टोन में बहुत ज़्यादा दर्द होता है लेकिन अगर बार बार किडनी स्टोन बन रहा है तो इससे किडनी डैमेज भी हो सकती है इसलिए ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट का अच्छी तरह से ख्याल रखें ताकि पेट में पथरी न बन पाए।
Published : Jun 30, 2026 04:41 pm IST, Updated : Jun 30, 2026 04:42 pm IST
1/5Image Source : unsplash
किडनी स्टोन में बहुत ज़्यादा दर्द होता है लेकिन अगर बार बार किडनी स्टोन बन रहा है तो इससे किडनी डैमेज भी हो सकती है इसलिए ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट का अच्छी तरह से ख्याल रखें ताकि पेट में पथरी न बन पाए। माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की संस्थापक, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ। शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि हेल्दी किडनी के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
2/5Image Source : unsplash
रोज एक गिलास दूध या दही डाइट में करें शामिल: किडनी की पथरी से बचने के लिए रोज एक गिलास दूध या दही डाइट में करें शामिल। इन डेरी प्रोडक्ट्स में मौजूद नेचुरल कैल्शियम फूड्स के ऑक्सलेट को बाइंड करता है जिससे किडनी का खतरा कम होता है।
3/5Image Source : unsplash
एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पिएं: किडनी में पथरी की समस्या को कंट्रोल करने के लिए रोज एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़कर पिएं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो पेशाब में मौजूद कैल्शियम के साथ जुड़कर पथरी को बनने से रोकता है।
4/5Image Source : unsplash
ऑक्सलेट फूड्स का सेवन न करें: अपनी डाइट में ऑक्सलेट रिच फूड्स जैसे - पालक, चॉकलेट, बीट रुट, चाय और कॉफी का सेवन न करें। ये हाई ऑक्सालेट मात्रा वाले फूड्स कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी बनाने का मुख्य कारण बन सकते हैं।
5/5Image Source : magnific
हर घंटे एक गिलास पानी ज़रूर पिएं: किडनी स्टोन से बचने के लिए ज़रूरी है कि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे और बॉडी से टॉक्सिन्स निकल जाए और खूब पानी पिएं। पानी पीने से टॉक्सिन्स पेशाब के रस्ते आसानी से निकल जाते हैं। साथ ही डॉक्टर की सलाह के बिना लंबे समय तक कैल्शियम सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल न करें।