1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत का अनोखा होटल जहां अंदर से गुजरती है ट्रेन, शख्स ने बनाया Video जो हो रहा वायरल

भारत का अनोखा होटल जहां अंदर से गुजरती है ट्रेन, शख्स ने बनाया Video जो हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 30, 2026 04:51 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 05:37 pm IST

इस दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरान हो ही जाते हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि उस वीडियो में क्या हैरान करने जैसा दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/KRISHAN.GOSWAMI.142

इस दुनिया में कई ऐसी हैरान करने वाली जगह हैं जिसके बारे में बहुत सारे लोगों को पता ही नहीं होता है और इस काम में सोशल मीडिया मदद करता है क्योंकि लोगों के पास फोन है तो लोग ऐसी जगहों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और वो वीडियो वायरल हो जाते हैं क्योंकि लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें आपको ऐसी जगह दिखी होंगी जिसके बारे में आपको पहले से पता ही नहीं रहा होगा और फिर वो जानकर आपको हैरानी हुई होगी। अभी भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें एक शख्स उस होटल का वीडियो बनाता है, जहां वो ठहरा हुआ है। वो होटल का दरवाजा दिखाता है और इसके बाद वो पीछे मुड़ता है तो वो रेल रोड दिखाता है। वहां ट्रैक बना हुआ है जो होटल के मेन गेट के अंदर ही बना हुआ है। इसका मतलब सबसे पहले होटल का मेन गेट है, उसके तुरंत बाद वो रेलवे का ट्रैक है और फिर होटल के अंदर जाने के लिए गेट है। इसके हिसाब से वो रेलवे का ट्रैक होटल के अंदर से गुजरता है। वीडियो में ट्रेन उस ट्रैक से गुजरते हुए नजर भी आती है। वहीं वीडियो के साथ लोकेशन में 'Floatel Hotel Kolkata' लिखा हुआ है। वहीं कई लोगों ने जब इस होटल का लोकेशन पूछा तो उन्हें भी यही रिप्लाई मिला कि यह होटल कोलकाता में है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर krishan.goswami.142 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वियतनाम जैसा है। दूसरे यूजर ने लिखा- देखने में अच्छा है लेकिन रात को नींद नहीं आएगी।  तीसरे यूजर ने लिखा- सुंदर है, बिल्कुल मिनी वियतनाम जैसा। वहीं एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा- कहीं रेलवे की जमीन पर होटल तो नहीं बना दिया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी के अंदर तो एकदम अलग ही टैलेंट है, इसी कारण Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।