1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. करीब 2 करोड़ सालाना कमाने वाला शख्स 40 से पहले रिटायर होने की बना रहा है योजना, उसने बताया अपना पूरा प्लान

करीब 2 करोड़ सालाना कमाने वाला शख्स 40 से पहले रिटायर होने की बना रहा है योजना, उसने बताया अपना पूरा प्लान

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 30, 2026 04:05 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 04:05 pm IST

एक टेक प्रोफेशनल जो अमेरिका में रहता है, वो सालाना लगभग 2 करोड़ रुपए कमाता है। उन्होंने 38 साल की उम्र में मैक्सिको में रिटायर होने की योजना बना रहे हैं। इसके पीछे अपना प्लान भी बताया है। आइए आपको बताते हैं कि उनका क्या कुछ कहना है।

Carlos Santana Roldan- India TV Hindi
Carlos Santana Roldan Image Source : CARLOS SANTANA ROLDAN LINKEDIN

कार्लोस सैंटाना रोल्डन नाम का शख्स जिनकी उम्र करीब 38 साल है, वो अमेरिका के टेक्नोलॉजी सेक्शन में एक दशक से अधिक समय से सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं। उस नौकरी के कारण उनकी जिंदगी काफी अच्छी चल रही है। आपको बता दें कि रोल्डन अभी कैलिफ़ोर्निया में एक बड़ी म्यूज़िक कंपनी के लिए कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम करते हैं और उनकी सैलरी की बात करें तो वो सालाना $200,000 (लगभग 1.89 करोड़ रुपये) से कमाते हैं। वो जब अपने करियर के चरम पर थे, उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी 'स्नैप' में काम करते हुए एक साल में लगभग $420,000 (लगभग 3.97 करोड़ रुपये) कमाए थे।

40 का होने से पहले रिटायरमेंट

आपको बता दें कि रोल्डन की इतनी अच्छी सैलरी है, कई सारे लोग ऐसी सैलरी का सपना देखते हैं। वहीं रोल्डन इतनी अच्छी सैलरी के बाद भी 40 की उम्र से पहले रिटायर होना चाहते हैं। उन्होंने बिजनेस इनसाइडर को इंटरव्यू देते हुए बताया कि, ' कॉर्पोरेट सीढ़ी चढ़ने के बजाय फाइनेंशियल आजादी पाना उनका मुख्य लक्ष्य बन गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह शायद मेरी आखिरी फुल-टाइम नौकरी है।'

मैक्सिको से शुरू किया था सफर

कार्लोस सैंटाना रोल्डन ने अपने इस करियर की शुरूआत मैक्सिको से की थी। वहां उन्होंने अमेरिकी क्लाइंट्स के लिए काम करने वाली कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया। आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में वो महीने में $800 से $1,500 यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 75,700 रुपये से 1.42 लाख रुपये कमाते थे, जो बाद में अमेरिका में उनकी कमाई से बहुत कम था। इसके बाद वो साल 2013 में अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए अमेरिका पहुंचे। वहां उन्होंने अगले कई सालों तक बड़ी कंपनियों में काम किया और अच्छा ग्रोथ किया।

इस दौरान उन्होंने कई चुनौतियों का भी सामना किया और छंटनी का भी सामना करना पड़ा। मगर उन्होंने अपने पैसे को उड़ाने की जगह मैक्सिको में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में भारी निवेश किया। उन्होंने हॉलिडे रेंटल केबिन बनाए और अपनी इंजीनियरिंग स्किल्स का इस्तेमाल करके अपना खुद का बुकिंग सॉफ्टवेयर भी बनाया, जिससे उन्हें अपने कॉर्पोरेट करियर के अलावा कमाई का एक और जरिया मिला।

रोल्डन ने कही ये बात

बिजनेस इनसाइडर को इंटरव्यू देते हुए रोल्डन ने कहा, 'अमेरिका में रहने के कारण उनका नजरिया बदला और समय के साथ उन्होंने पैसों को निवेश करना शुरू किया।' आपको बता दें कि नकी ज़्यादातर संपत्ति मैक्सिको में है, जहाँ वे अपनी ज़िंदगी का अगला दौर बिताना चाहते हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्लोस सैंटाना रोल्डन का कहना है कि वह कॉर्पोरेट ज़िंदगी छोड़कर 40 साल का होने से पहले मैक्सिको में रिटायर होने के लिए तैयार हैं क्योंकि उन्होंने अपने पैसों को सही जगह निवेश किया और आज उनके पास अच्छी संपत्ति है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ तो मैंने खूब देखा मगर ऐसा नहीं देखा, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए

ये दूल्हा भूल गया कि इसकी ही शादी हो रही है, हरकत देख लोगों को जमकर आई हंसी, आप भी देखिए Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।