1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने इंग्लैंड में आखिरी बार कब जीती थी टी20 सीरीज, 4 साल बाद होगा आमना-सामना

टीम इंडिया ने इंग्लैंड में आखिरी बार कब जीती थी टी20 सीरीज, 4 साल बाद होगा आमना-सामना

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 30, 2026 04:23 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 04:56 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होने वाली है। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड में आखिरी बार टी20 सीरीज साल 2022 में खेली थी।

IND vs ENG- India TV Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड Image Source : AFP/X

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होने वाली है। टीम इंडिया इस वक्त 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है। टी20 सीरीज का पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए टी20 सीरीज काफी अहम होने वाला है। इससे पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेली थी और वहां उन्हें 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। इस बीच हम आपको बताएंगे कि भारतीय टीम ने आखिरी बार कब इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेली थी और वहां कब उन्हें जीत मिली थी।

2022 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में खेली थी आखिरी T20I सीरीज

भारतीय टीम ने इंग्लैंड में आखिरी टी20 सीरीज साल 2022 में खेली थी। तीन मैचों की उस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया 4 साल बाद इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। साल 2022 में जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उनके घर में हराया था उस सीरीज में रोहित और विराट टीम इंडिया का हिस्सा थे और भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास थी। उस पूरे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था।

टी20 सीरीज में कैसा रहा था टीम इंडिया का प्रदर्शन?

2022 में खेली गई टी20 सीरीज का पहला मैच साउथैम्पटन में खेला था। इस मैच को टीम इंडिया ने 50 रनों से अपने नाम किया था। वहीं दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को 49 रनों से जीत मिली थी। शुरुआती दो मैच जीतकर टीम इंडिया उस सीरीज को अपने नाम कर चुकी थी। इसके बाद तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए टीम इंडिया को 17 रनों से हराया था। इस तरह टीम इंडिया ने उस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू करने का मौका?

भारत और इंग्लैंड के बीच जो टी20 सीरीज खेली जाएगी उसमें सभी की नजरें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में वैभव को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में अब काफी हद तक संभावना है कि उन्हें इस सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका तो कौन होगा बाहर? इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

भारत और इंग्लैंड के बीच होगी टक्कर, टी20 इंटरनेशनल में कैसे हैं दोनों टीमों के रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल