1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर शाहरुख ने आलिया कौन सा सपना किया पूरा?

आखिर शाहरुख ने आलिया कौन सा सपना किया पूरा?

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह किंग शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

alia- India TV Hindi
alia

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह किंग शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों में काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में आलिया ने कहा है कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने उनका सिनेमा का सपना पूरा किया है। शाहरुख के साथ आलिया फिल्म 'डियर जिंदगी' में दिखाई देंगी।

इसे भी पढ़े:- 'Dear Zindagi' Teaser: मिलिए एक नए शाहरुख खान से

आलिया ने शाहरुख को ट्विटर पर उनके जन्मदिन की बधाई दी। वह बुधवार को 51 वर्ष के हुए। आलिया ने 'डियर जिंदगी' से शाहरुख के साथ की अपनी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा,"दिलों और दिमाग पर राज करने वाले शाहरुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपने मेरा सिनेमा का सपना पूरा किया है।"

'डियर जिंदगी' गौरी शिंदे द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह करण जौहर और उनके धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर द्वारा सह-निर्मित है। यह पहली बार है, जब शाहरुख और आलिया साथ दिखाई देंगे। आलिया फिल्मकार महेश भट्ट की बेटी हैं।

दोनों लोकप्रिय टॉक शो 'कॉफी विद करण सीजन 5' में फिल्म का प्रचार करते दिखाई देंगे। जिसका प्रसारण छह नवंबर से स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर होगा।

Latest Bollywood News