1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो ये लड़का है आलिया भट्ट का वेलेंटाइन्स डे पार्टनर

...तो ये लड़का है आलिया भट्ट का वेलेंटाइन्स डे पार्टनर

वेलेन्टाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नहीं बल्कि किसी और ही लड़के साथ इस बार सेलिब्रेट करने वाली हैं।

alia- India TV Hindi
alia

नई दिल्ली: वेलेन्टाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नहीं बल्कि किसी और ही लड़के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं और वह लड़का है छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता विक्रांत मेसी जिनके प्यार में आलिया पूरी तरह से गिरने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़े:- आलिया संग रिश्तों पर सिद्धार्थ ने आखिरकार कह ही दी ये बात

दरअसल इन दोनों को ‘क्वालिटी वॉल्स आइस्क्रीम’ के एक विज्ञापन के लिए दोनों को साइन किया गया है। इस ऐड में आलिया और विक्रांत आइस्क्रीम खाते हुए सामने खड़े एक कपल के बारे में बातें किए जा रहे हैं जो एक ही आइस्क्रीम में से शेयर कर रहे हैं। इसी दौरान इन्हें एहसास होता है कि वे दोनों भी तो ऐसा ही कर रहे हैं और यहीं से इनकी लव स्टोरी हो जाती है। मेकर्स चाहते थे कि वे इस ऐड में किसी यंग और फ्रेश चेहरे को लें और ये दोनों इस क्वालिटी वॉल्स के इस नए ऐट में काफी क्यूट लग रहे हैं।

alia

आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से बॉलीवुड में कदम रखा था इसके बाद उन्होंने 'हाइवे', '2 स्टेट' और 'हमप्टी शर्मा की दुल्हानिया' जैसी बेहतरीन फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनाया है।

वहीं दूसरी तरफ विक्रांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें फिल्म लुटेरा और दिल धड़कने दो में अभिनय करते हुए देखा गया था। इसके अलावा वह शाहिद कपूर के साथ भी एक ऐड में नजर आए थे।

विक्रांत और आलिया का ये रोमांटिक ऐड वेलेटाइन्स डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

आलिया भट्ट का नाम इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोड़ा जा रहा है इन्हें कई बार एक दूसरे के साथ देखा जाता है।

अगली स्लाइड में देखिए आलिया और विक्रांत का रोमांटिक वीडियो:-

Latest Bollywood News