मुंबई: बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच रिलेश्नशिप की खबरें लगातार मीडिया के सामने आती रहती है। दोनों को कई बार प्राइवेट डेट करते हुए भी देखा गया है। दोनों के रोमांस की खबरों पर आलिया और सिद्धार्थ ने कभी भी बोलना जरुरी नहीं समझा, लेकिन हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने रिश्ते पर आखिरकार बोला हैं।
सिद्धार्थ ने कहा है कि वो और आलिया बहुत अच्छे दोस्त हैं और हम एक दूसरे सहयोगी है। हम दोनों ने एक ही फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थीं। जिसके कारण हम दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव हैं। हम दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते है जिसकी वजह से हमारे रिश्ते अच्छे है। हम दोनों हमेशा एक दूसरे के लिए खड़े रहते है। एक दूसरे की फिल्म में भी सहयोग देते हैं।
इसे भी पढ़े: आलिया भट्ट दिखीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर पर
आलिया और सिद्धार्थ को हमेशा एक साथ देखा गया हैं। खबरों की माने तो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। हालांकि सिद्धार्थ का कहना हैं कि उन्हें अब इस बात से कोई फर्क नहीं पडता हैं। हालांकि उन्होनें यह भी कहा कि इन बातों से उनके परिवार को फर्क पड़ता था। लेकिन अब हम इन सबके आदि हो चुके है।
साथ ही सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि उनकी और आलिया की एक फिल्म कपूर एंड सन्स आने वाली है जिसमें दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को एक बार फिर देखने को मिलेगी। इससे पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर में दोनों ने साथ काम किया था, जिसके बाद से ही दोनों की रिलेश्नशिप की खबरों की बाते चर्चा का विषय बन गई थी।