नई दिल्ली:- शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘शानदार’ 22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों सितारे फिल्म के प्रचार में काफी व्यस्त थे जिसकी वजह से आलिया अपने खास दोस्त सिद्धार्थ मल्होत्रा को वक्त नहीं दे पा रही थीं।
बुधवार की शाम आलिया को सिद्धार्थ के घर पर देखा गया। वहीं रात को ही यश राज स्टूडियो में फिल्म शानदार की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें आलिया वहां उन्ही कपड़ों में दिखीं जो उन्होंने सिद्धार्थ के घर पर पहने हुए थे। उनके साथ यहां सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए।
बॉलीवुड में इनके अफेयर्स की काफी खबरें आई है लेकिन इन दोनों सितारों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की है।
इसे भी पढ़े:- आलिया भट्ट से अपनी शादी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया खुलासा
शानदार के प्रमोशन के दौरान हाल ही में शाहिद ने मीडिया के सामने बताया कि आलिया लगातार फोन पर किसी मार्केटिंग के लड़के से बात करते हुए देखी जाती थीं जिसका नाम सिद है।
सिद्धार्थ एक हफ्ते पहले ही न्यूजीलैंड से वापस लौटे हैं। उन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड पर्यटन का एम्बैसेडर बनाया गया है। न्यूजीलैंड में अपनी यात्रा के पहले दिन ही सिद्धार्थ ने जमीन से 192 मीटर की ऊंचाई पर 'स्काईवॉक' का लुत्फ उठाया था।
सिद्धार्थ और आलिया ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से बॉलीवुड में डैब्यू किया था और अब यह दोनों जल्द ही फिल्म ‘कपूर एण्ड सन्स’ में दोबारा नजर आने वाले हैं।
