1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट से अपनी शादी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया खुलासा

आलिया भट्ट से अपनी शादी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया खुलासा

 Published : Sep 21, 2015 01:44 pm IST,  Updated : Sep 21, 2015 01:58 pm IST

नई दिल्ली- आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे क्यूट ऑफस्क्रीन कपल में से एक है। हाल ही में इस जोड़े ने सुर्खिया तब बटोरी जब आलिया ने सिद्धार्थ में परिवार से मुलाकात की,

आलिया भट्ट से अपनी...- India TV Hindi
आलिया भट्ट से अपनी शादी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया खुलासा

नई दिल्ली- आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे क्यूट ऑफस्क्रीन कपल में से एक है। हाल ही में इस जोड़े ने सुर्खिया तब बटोरी जब आलिया ने सिद्धार्थ में परिवार से मुलाकात की, यही नहीं उन्होंने साथ में डिनर भी किया जिसके बाद से अटकले लगाई जाने लगी कि दोनों में कुछ तो खिचड़ी पक रही है। कुछ लोगों का मानना था कि ये दोनो अपने ‘दोस्ती’ के रिश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार है लेकिन जब आलिया से इसके बारे में पूछा गया तब उन्होंने इसको महज एक अफवाह करार दिया और कहा कि शादी का ख्याल अभी दूर-दूर तक नहीं है।

लेकिन जब सिड से एक अख्बार ने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने एक तरह से आलिया में अपने रिश्ते की पुष्टि की लेकिन ज्यादा शब्दों का इस्तेमाल न करते हुए। जब सिद्धार्थ से आलिया के साथ शादी करने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, “हम लोगों ने अपने करियर की तो अभी शुरुआत ही की है, ‘अभी को हम जवान है, अभी शादी कहा’।”  उन्होंने आगे कहा कि वो शादी में विश्वास रखते है और इस रस्म पर उन्हें पूरा भरोसा है। “मैं शादी जरूर करना चाहुंगा। मेरा इन पारिवारिक चीजों में विश्वास है। लेकिन अभी ये नहीं होने जा रहा है।”

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट नहीं चाहतीं कैंडल लाइट डेट

अब इस पर और कोई भला क्या कह सकता है। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले ये दो कलाकार अपने जीवन में व्यस्त है। और उम्मीद करते हैं कि ये बॉलीवुड में कई मुकाम हासिल करें।

Alia Sidharth

अगली स्लाइड में भी पढ़े-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन