1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट नहीं चाहतीं कैंडल लाइट डेट

आलिया भट्ट नहीं चाहतीं कैंडल लाइट डेट

 Written By: IANS
 Published : Sep 18, 2015 05:56 pm IST,  Updated : Sep 18, 2015 08:22 pm IST

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह तैयार होकर कैंडललाइट डिनर पर जाने के बजाय घर में पायजामा पहने डेट करना पसंद करेंगी। फिल्म 'शानदार' के प्रचार के दौरान आलिया से जब उनके

आलिया भट्ट नहीं...- India TV Hindi
आलिया भट्ट नहीं चाहतीं कैंडल लाइट डेट

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह तैयार होकर कैंडललाइट डिनर पर जाने के बजाय घर में पायजामा पहने डेट करना पसंद करेंगी।

फिल्म 'शानदार' के प्रचार के दौरान आलिया से जब उनके आदर्श डेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं तैयार होकर कैंडल लाइट पर जाना नहीं चाहती। मैं पायजामा पहने घर में रहना चाहती हूं और अपने पसंदीदा शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' तथा 'फ्रेन्ड्स' देखना चाहती हूं। मैं अपनी पसंदीदा सस्ती खाने की चीजें चाहें पिज्जा, या दूसरी सस्ती चीज जैसे-समोसा या चाट खाना चाहती हूं। मैं अपने पार्टनर के साथ घर पर आराम से रहना चाहती हूं और मेरे लिए यही 'शानदार' डेट होगी।"

इसके बाद शाहिद कपूर ने हंसते हुए कहा, "इसका मतलब है आप एक-दूसरे पर पिज्जा और 'चाट' फेंकेगे।"

आलिया और शाहिद फिल्म 'शानदार' के प्रचार के लिए मीठीबाई कॉलेज पहुंचे थे। वहां एक छात्र ने जब आलिया से सवाल किया कि फिल्म इंडस्ट्री में शाहिद को छोड़कर और किसके साथ डेट पर जाना पसंद करेंगी तो शाहिद ने तुरंत कहा, 'मुझे छोड़कर क्यों?'

इसके बाद आलिया ने मुस्कराते हुए कहा, "मैं 'शानदार' डेट पर शाहिद के साथ और मीठीबाई कॉलेज के सभी विद्यार्थियों के साथ जाना पसंद करुंगी।"

आगामी फिल्म शानदार में शाहिद एक वेडिंग प्लानर जगजिंदर जोगिंदर बने हैं, जो आलिया की बहन की शादी समारोह का आयोजन कर रहे हैं।

फिल्म में शाहिद के वास्तविक जीवन में पिता पंकज कपूर, आलिया के पिता का किरदार निभा रहे हैं। उनकी सौतेली बहन सना कपूर इसी फिल्म से बॉलीवुड में आगाज कर रही हैं जो फिल्म में दुल्हन का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म में शाहिद के पिता पंकज कपूर के अलावा संजय कपूर, सना कपूर, सुषमा सेठ, दिलजीत दोसांज, शिबानी दांडेकर और अंजना सुखानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अगली स्लाइड में देखेें फिल्म 'शानदार' का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन