Raviwar Ke Upay: रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन भगवान भास्कर की उपासना करने से जातक को निरोगी काया और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। रविवार को ज्येष्ठ नक्षत्र का भी शुभ संयोग बन रहा है। रविवार को देर रात 1 बजकर 9 मिनट तक ज्येष्ठ नक्षत्र रहेगा। ज्येष्ठा का अर्थ होता है- बड़ा। साथ ही तावीज़ को ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह माना नक्षत्र रहेगा। जाता है। तावीज को सामान्यतः लोग किसी तरह की निगेटिविटी से अपनी रक्षा के लिए पहनते हैं। अतः ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रतीक चिन्ह को रक्षा, सुरक्षा और प्रभुत्व के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। रविवार और ज्येष्ठ नक्षत्र के शुभ संयोग में इन उपायों को करने से जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। तो आइए जानते हैं उपायों के बारे में।
- अगर आपको लगता है कि आपके करीबी बिजनेस में आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो एक कटोरी हरे मोटे मूंग लेकर रविवार के दिन पूरा दिन नमक वाले पानी में भिगोएं और अगले दिन भिगोये हुए मूंग को नमक वाले पानी में से निकालकर, साफ पानी से धोकर किसी जानवर को खिलाएं।
- अगर आप अपने अंदर योग्यता का संचार करना चाहते हैं और अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको 4 मुखी रुद्राक्ष की विधिपूर्वक पूजा करके उसे धारण करना चाहिए।
- अगर बहन या बुआ के साथ आपके रिश्तों में कड़वाहट बनी हुई है, तो रविवार के दिन आपको अपने भोजन में से एक रोटी निकालकर अलग रखनी चाहिए और उसके तीन हिस्से करने चाहिए। अब उन तीन हिस्सों में से एक हिस्सा गाय को खिला दें, एक हिस्सा कौवे के लिए रख दें और एक हिस्सा कुत्ते को खाने के लिए दें।
- अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिए रविवार के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें।
- अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप स्नान आदि के बाद आपको सूर्यदेव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।
- अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको मंदिर में गुड़ से बनी कोई चीज़ दान करनी चाहिए। अगर आप गुड़ से बनी किसी चीज़ का दान न कर पायें, तो केवल गुड़ का दान करें।
- अगर आप अपने आसपास पॉजिटिव ऊर्जा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और जल अर्पित करते समय सूर्यदेव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।
- अगर आप गणित से संबंधित, यानी जोड़ घटा आदि से संबंधित विषय में कमजोर है, तो रविवार के दिन आपको स्टेशनरी का काम करने वाले किसी व्यक्ति को मिट्टी से बनी कोई चीज़ गिफ्ट करनी चाहिए और अगर उस चीज़ पर तोते का चित्र बना हो या फिर आपको मिट्टी से बना तोता ही मिल जाये, तो इससे अच्छा गिफ्ट और कोई नहीं होगा।
- अगर आपको अपने जीवनसाथी की तरक्की को लेकर हमेशा दुविधा बनी रहती है, तो रविवार के दिन तोते को हरी मिर्च खिलाएं। अगर ऐसा करना संभव ना हो, तो तोते की एक बड़ी-सी तस्वीर लाकर अपने घर की उत्तर दिशा में लगाएं और रोज उसके दर्शन करें।
- अगर आप अपने हेल्थ इश्यूज़ से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं और गाय के अगले दो पैरों में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाय माता को प्रणाम करें।
- अगर आप अपने घर को निगेटिव एनर्जी से बचाये रखना चाहते हैं, तो रविवार के दिन एक फिटकरी का टुकड़ा लेकर घर के मुख्य दरवाजे के पास रख दें और जब तक वह काला न पड़ जाये, उसे वहीं पर रखा रहने दें। बाद में उस फिटकरी के टुकड़े को फेंक दें।
- अगर रविवार के दिन आप किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो अपनी बहन या बेटी से आशीर्वाद लेकर जायें, साथ ही उन्हें कुछ गिफ्ट भी जरूर करें।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-