1. Hindi News
  2. धर्म
  3. ज्येष्ठ पूर्णिमा से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि

ज्येष्ठ पूर्णिमा से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 27, 2026 07:41 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 07:41 pm IST

ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन इन राशि के जातकों के लिए अत्यंत ही लाभकारी रहेगा। इन्हें धन का लाभ मिलेगा साथ ही करियर में सफलता मिलने के योग है। तो यहां जानिए कि पूर्णिमा का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026- India TV Hindi
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 Image Source : INDIA TV

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से पुण्यकारी लाभ मिलते हैं। हर माह में आने वाली पूर्णिमा महत्वपूर्ण मानी जाती है। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा 29 जून 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। वहीं ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्र अपने पूर्ण आकार में होता है और इसी दिन से आषाढ़ माह की भी शुरुआत होगी। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा का विधान है। इस बार की ज्येष्ठ पूर्णिमा इन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी रहेगा। तो आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में।

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा अपार खुशियां लेकर आएगी। इनके सभी अटके हुए काम बिना बाधा के पूरे होंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह समय अवसरों से भरा रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं।  कारोबारियों को कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। 

मिथुन राशि

इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मिथुन राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।  पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। घर-परिवार के लिए भी यह समय खुशहाली से भरा रहेगा। यह समय निवेश के लिए भी अति उत्तम रहेगा, आगे चलकर इसमें कई गुना अधिक मुनाफा मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से घर में धन का आगमन होगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। अगर किसी तरह का कर्जा है तो उससे भी शीघ्र छुटकारा मिल सकता है। नया काम शुरू करने के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। करियर में अपार सफलता मिलने का योग है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उन्हें जॉब का ऑफर मिल सकता है। धन का लाभ मिलेगा। घर-परिवार में हंसी-खुशी और शांति का माहौल रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अचानक धन लाभ की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का फल मिल सकता है।  नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को इस दिन बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

जुलाई में शुक्र और सूर्य की बदलेगी चाल, 4 राशियों को करियर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।