1. Hindi News
  2. धर्म
  3. जुलाई में शुक्र और सूर्य की बदलेगी चाल, 4 राशियों को करियर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता

जुलाई में शुक्र और सूर्य की बदलेगी चाल, 4 राशियों को करियर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 27, 2026 04:02 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 04:02 pm IST

जुलाई का महिना कुछ राशियों के करियर क्षेत्र के लिए बेहद सुखद रह सकता है। शुक्र और सूर्य का राशि परिवर्तन इन राशियों को लाभ दिला सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

July Month Horoscope- India TV Hindi
जुलाई माह राशिफल Image Source : MAGNIFIC

जुलाई महीने के पहले हफ्ते में शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का यह गोचर 4 जुलाई का होगा वहीं ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई को मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। भौतिकता के कारक शुक्र और आत्मविश्वास, सरकारी क्षेत्र के कारक सूर्य का राशि बदलना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को जुलाई के महीने करियर के क्षेत्र में बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

जुलाई में सूर्य आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे वहीं शुक्र का गोचर पंचम भाव में होगा। इसलिए अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल आप करियर के क्षेत्र में कर सकते हैं। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले हैं उनको सफलता मिल सकता है। अपने अच्छे कार्य के लिए आप उच्च पद कार्यक्षेत्र में पा सकते हैं। माह के मध्य में करियर से जुड़ी बड़ी खुशखबरी भी इस राशि के जातकों को मिल सकती है। 

सिंह राशि 

आपके लिए जुलाई का महीना अप्रत्याशित सफलता लेकर आ सकता है। करियर में जो परेशानियां बीते समय में आ रही थीं वो दूर हो सकती हैं। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले और विदेशी कारोबार करने वालों को बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। कला के क्षेत्र में आप ऊंचाइयों छू सकते हैं क्योंकि शुक्र आपके लग्न भाव में स्थित होंगे। 

कन्या राशि 

पेशेवर जीवन के लिहाज से कन्या राशि के जातकों के लिए भी जुलाई महीना गेमचेंजर साबित हो सकता है। आपके काम को सराहा जाएगा और कुछ लोगों की सैलरी भी बढ़ सकती है। कारोबारियों को अच्छी डील मिलने से लाभ हो सकता है। अगर अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो सफलता आपको मिल सकती है। पब्लिक डीलिंग का कार्य करने वालों के लिए जुलाई महीना शुभ समाचार लेकर आ सकता है। 

वृश्चिक राशि

शुक्र ग्रह का गोचर जुलाई में आपके करियर भाव में होगा इसलिए आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अपने बीते कर्मों का आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर तबादला मिलने की खुशखबरी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। पैतृक कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

इस हफ्ते सिंह-धनु सहित 4 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।