1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. UN में पत्रकार के सवाल पर भाग खड़े हुए शहबाज शरीफ, बिना जवाब दिए हेडक्वार्टर से निकले पाकिस्तानी PM

UN में पत्रकार के सवाल पर भाग खड़े हुए शहबाज शरीफ, बिना जवाब दिए हेडक्वार्टर से निकले पाकिस्तानी PM

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 25, 2026 07:21 am IST,  Updated : Sep 25, 2026 07:41 am IST

UNGA में शामिल होने न्यूयॉर्क पहुंचे पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ आतंकवाद पर पत्रकार के सवाल से भाग गए। पत्रकार ने शहबाज शरीफ से पूछा कि आतंकी हाफिज सईद पर केस कब चलेगा? हालांकि, शहबाज बिना जवाब दिए यूएन हेडक्वार्टर से निकल गए।

pakistan pm shehbaz sharif united nations- India TV Hindi
आतंकवाद के सवाल पर भागे शहबाज शरीफ। Image Source : INDIA TV

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। यूनाइटेड नेशंस जेनरल असेंबली में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे पाकिस्तानी प्राइम मिनिस्टर शहबाज शरीफ से एक पत्रकार ने सवाल पूछ लिया कि वो आतंकी संगठन लश्कर ए तैय्यबा के चीफ हाफिज सईद के खिलाफ कब एक्शन लेने वाले हैं। हालांकि, शहबाज शरीफ बिना जवाब दिए ही सवाल से भाग खड़े हुए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आ गया है जो कि चर्चा में है।

क्या है पूरा मामला?

"हाफिज सईद को पाकिस्तान की सरकार कब कानून के कठघरे में लाने वाली है?" अंतर्राष्ट्रीय मंचों से आतंकवाद पर बड़े-बड़े दावे करने वाले पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने पत्रकार का ये सवाल तो सुना लेकिन बिना जवाब दिए वहां से भाग खड़े हुए। पत्रकार ने जैसे ही शहबाज शरीफ को न्यूयॉर्क में UNGA से निकलते जब आतंकी सरगना हाफिज सईद पर एक्शन को लेकर सवाल पूछा तो वो सवाल से भाग गए।

क्या थे पत्रकार के सवाल?

दरअसल, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ UN मुख्यालय में दाखिल हो रहे थे तब ANI ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से सवाल पूछा- "प्रधानमंत्री जी, आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?" वहीं, जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ UN हेडक्वार्टर से निकल रहे थे उस वक्त भी ANI ने उनसे पूछा- "आप लश्कर-ए-तैयबा (LeT) चीफ हाफिज सईद पर कब मुकदमा चलाएंगे?" हालांकि, पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने दोनों ही सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले SCO समिट में पीएम मोदी ने भी शहबाज शरीफ के सामने कहा था कि पाकिस्तान को आतंकवाद का पूरा नेटवर्क खत्म करना पड़ेगा।

हाफिज पर सवाल से भागे शहबाज

UN जनरल असेंबली में शामिल होने न्यूयॉर्क पहुंचे पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ आतंकवाद और लश्कर चीफ हाफिज सईद पर पत्रकार के सवाल से भाग खड़े हुए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। आपको बता दें कि ये सवाल इसलिए भी खास था क्योंकि शहबाज आतंक को लेकर बड़े-बडे़ दावे करते रहते हैं। इससे एक दिन पहले ही न्यूयॉर्क पहुंचने पर शहबाज शरीफ को भारी बेइज्जती का सामना करना पड़ा था। न्यूयॉर्क में एयरपोर्ट पर ना तो किसी अमेरिकी नेता ने या अधिकारी ने उनका स्वागत किया और सडकों पर 'चोर आया' और 'चेरी पॉलिश' वाले पोस्टर ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी थी।

ये भी पढ़ें- ईरान में जल्द ही कुछ 'अविश्वसनीय' होने वाला है? UNGA में नेतन्याहू के भाषण ने मचाई हलचल

नेतन्याहू की किस बात पर भड़क गए ममदानी? कर दिया ICC के गिरफ्तारी वारंट का जिक्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।