Amazon पर शुरू हुई Realme Narzo Days सेल, सस्ते में मिल रहे रियलमी के नए लॉन्च हुए फोन
Amazon पर शुरू हुई Realme Narzo Days सेल, सस्ते में मिल रहे रियलमी के नए लॉन्च हुए फोन
Realme Narzo Day सेल की शुरुआत हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 25 जून से लेकर 30 जून के बीच ये सेल आयोजित की जा रही है। इस सेल में रियलमी के इस साल लॉन्च हुए फोन पर दमदार ऑफर मिल रहा है। फोन पर डिस्काउंट के साथ-साथ नो-कॉस्ट EMI का लाभ ले सकते हैं।
Published : Jun 26, 2026 03:13 pm IST, Updated : Jun 26, 2026 03:13 pm IST
1/5Image Source : Realme
Realme Narzo Day सेल की शुरुआत हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 25 जून से लेकर 30 जून के बीच ये सेल आयोजित की जा रही है। इस सेल में रियलमी के इस साल लॉन्च हुए फोन पर दमदार ऑफर मिल रहा है। फोन पर डिस्काउंट के साथ-साथ नो-कॉस्ट EMI का लाभ ले सकते हैं।
2/5Image Source : realme
Realme Narzo Power की खरीद पर कंपनी 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑफर दे रही है। रियलमी का यह फोन 10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इस फोन को 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है।
3/5Image Source : realme
Realme Narzo 90x की खरीद पर 500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह फोन 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 17,499 रुपये है। इस सेल में फोन को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।
4/5Image Source : realme
Realme Narzo N100 Lite की खरीद पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। 15,499 रुपये की कीमत वाला यह फोन सेल में 14,249 रुपये में मिलेगा। वहीं, Realme Narzo 80 Lite की कीमत में 500 रुपये का ऑफर मिलेगा। साथ ही, 6 महीने का नो-कॉस्ट EMI का लाभ मिलेगा। यह फोन 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। सेल में इसे 11,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
5/5Image Source : realme
Realme Narzo 80 Pro की कीमत में भी कटौती की गई है। इस फोन को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन 8GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। कंपनी अपने यूजर्स को फोन अपग्रेड कराने पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दे रही है।