ध्रुव जुरेल ने एक और शानदार शतक ठोक दिया है। उन्होंने ये सेंचुरी भारत ए की ओर से खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में लगाई है। हालांकि इस दौरान बीच बीच में बारिश आती रही, इसके बाद भी टीम इंडिया ने 400 से अधिक रन बोर्ड पर टांग दिए हैं। इससे पहले साई सुदर्शन ने भी शतक लगाया था। ध्रुव जुरेल सैकड़ा लगाने के बाद भी खेल रहे हैं।
ध्रुव जुरेल ने 192 पर बना दिए हैं नाबाद 119 रन
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाया है। जब ध्रुव जुरेल ने 97 रन पर खेल रहे थे, जब बारिश ने खेल में खलल डाला। लेकिन जैसे ही बीच में कुछ देर के लिए बारिश रुकी, ध्रुव ने तेजी से अपना शतक पूरा कर लिया। जब जुरेल 192 बॉल पर 119 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी बारिश आ गई और खेल फिर से रोक दिया गया। ध्रुव ने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और 1 छक्का लगाया। भारतीय टीम 400 से अधिक रन बना चुकी है और उसके केवल पांच ही विकेट गिरे हैं। ध्रुव केा शेख रशीद का साथ मिला, जिन्होंने 113 बॉल पर 63 रन की अच्छी पारी खेली।
अब तक ऐसा रहा है ध्रुव का प्रदर्शन
इससे पहले जुरेल ऑस्ट्रेलिया ए, साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ भी शतक लगा चुके हैं। अब श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने 100 से अधिक रन बना दिए हैं। जुरेल इससे पहले भारत के लिए 10 टेस्ट खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 478 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर जुरेल 12 रन बना चुके हैं। हालांकि अभी तक उन्हें वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
भारतीय टीम जल्द कर सकती है पारी घोषित का ऐलान
इसी मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 175 बॉल पर 132 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी, इसमें 19 अर्धशतक शामिल हैं। साई, ध्रुव और शेख रशीद के अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। अब देखना ये है कि भारतीय टीम कब तक पारी घोषित करती है। खास बात ये है कि इस मैच में ध्रुव जुरेल को ही भारतीय ए टीम का कप्तान बनााया गया है।
यह भी पढ़ें
साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा धमाकेदार शतक, टेस्ट में भी खेली वनडे जैसी पारी