1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा धमाकेदार शतक, टेस्ट में भी खेली वनडे जैसी पारी

साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा धमाकेदार शतक, टेस्ट में भी खेली वनडे जैसी पारी

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jun 25, 2026 02:49 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 02:49 pm IST

साई सुदर्शन इस वक्त भारत ए की ओर से श्रीलंका ए के खिलाफ खेल रहे हैं। इस मैच के पहले ही दिन साई सुदर्शन ने जबरदस्त शतक लगा दिया है। हालांकि रुतुराज गायकवाड और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी ज्यादा रन नहीं बना सके।

Sai Sudarshan- India TV Hindi
साई सुदर्शन Image Source : AFP

साई सुदर्शन हाल ही में जब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरे थे, तब उनके बल्ले से बहुत बड़ी पारी नहीं आ पाई, लेकिन उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ टेस्ट में शतक ठोक दिया है। ये एक अनौपचारिक टेस्ट है, लेकिन उन्होंने इतना जरूर बता दिया है कि वे अभी फॉर्म में हैं। साई ने करीब करीब वनडे जैसी पारी खेली। 

रुतुराज गायकवाड और देवदत्त पडिक्कल का नहीं चला बल्ला

भारत ए टीम इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है, जहां अनौपचारिक टेस्ट श्रीलंका की ए टीम के खिलाफ खेला जा रहा है। ये पहला मैच है, जो आज से ही शुरू हुआ है और मैच का पहला दिन है। इसमें साई सुदर्शन पारी का आगाज करने के लिए मैदान में उतरे। उनके साथ आयुष पांडे आए थे, लेकिन वे केवल 25 रन बनाकर आउ हो गए। देवदत्त पडिक्कल ने 12 रन की छोटी सी पारी खेली। रुतुराज गायकवाड ने उनका साथ कुछ देर जरूर दिया, लेकिन वे भी 22 रन बनाकर चलते बने। इस बीच एक छोर पर साई सुदर्शन टिके रहे और पहले अपना अर्धशतक और फिर शतक भी पूरा कर लिय। 

केवल 130 बॉल पर ठोकी साई सुदर्शन ने सेंचुरी, लगाए 14 चौके

साई ने इस मैच में 130 बॉल पर अपना शतक लगाया इसमें 14 चौके शामिल रहे। एक तरह से कहें तो ये टेस्ट जैसी पारी तो बिल्कुल नहीं थे, उन्होंने करीब करीब वनडे स्टाइल में  रन बनाए। शतक पूरा करने के बाद भी साई सुदर्शन रन बनाते रहे और अपनी टीम को भी एक ​बड़ा स्कोर देने में कामयाब रहे। साई ने पूरे धैर्य से बल्लेबाजी की, ये बात इसी से पता चलती हे कि उन्होंने शतक पूरा करने के दौरान एक भी छक्का नहीं लगाया, बल्कि चौकों पर भरोसा जताया। 

ध्रुव जरेल कर रहे हैं भारतीय ए टीम की कप्तानी

इस सीरीज के दौरान ध्रुव जुरेल भारतीय ए टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टीम में रुतुराज गायकवाड, देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, हर्ष दुबे, अंशुल कम्बोज और औकिब नबी जैसे खिलाड़ी खेल रहे हैं। भारत ने साई के शतक की मदद से करीब 200 रन का स्कोर बना दिया है, अब देखना होगा कि टीम इस पारी के दौरान कितने रन बनाने में कामयाब होती है। हालांकि रुतुराज गायकवाड और देवदत्त पडिक्कल जैसे बड़े खिलाड़ी छोटे से स्कोर पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।

यह भी पढ़ें 

कितने बजे शुरू होंगे भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के मैच, बदला हुआ वक्त नोट कीजिए टाइम, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

स्टार स्पोर्ट्स नहीं तो कहां देख सकेंगे भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैच लाइव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल