1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टार स्पोर्ट्स नहीं तो कहां देख सकेंगे भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैच लाइव

स्टार स्पोर्ट्स नहीं तो कहां देख सकेंगे भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैच लाइव

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jun 25, 2026 12:34 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 12:34 pm IST

भारत और आयरलैंड टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया वहां पहुंच चुकी है और अपनी तैयारी कर रही है। इस बीच वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सभी की नजर रहने वाली है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 26 जून को होना है। इस सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं होगा। सीरीज के राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप्प पर देखे जा सकेंगे। इस बात का ध्यान रखिएगा। कहीं ऐसा ना हो कि चैनल पता ना होने के कारण आपका मैच छूट जाए। 

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का पहला मैच 26 जून को, वैभव सूर्यवंशी का हो सकता है डेब्यू

भारतीय ​क्रिकेट टीम आयरलैंड के दौरे पर है, जहां दो टी20 इंटनेशनल मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच शुक्रवार यानी 26 जून को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 28 जून यानी रविवार को होगा। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। यानी सभी नजर उन पर होंगी कि जब वैभव भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे तो कैसी पारी उनके बल्ले से आती है। हालांकि अभी तो ये भी तय नहीं है कि वैभव अभी अपना पहला मैच खेल पाएंगे या फिर उन्हें इंतजार करना होगा। 

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन में से किसी एक की जगह खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए मैदान में उतरने जा रही है। इस दौरान अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने कई अहम मुकाबलों में भारत के लिए पारी का आगाज किया था। अभिषेक तो इस वक्त आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं, वहीं संजू सैमसन टी20 विश्व कप के दौरान टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए थे। अब देखना होगा कि क्या कप्तान अय्यर इन दोनों में से किसी एक को बाहर कर वैभव को मौका देंगे। 

भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के मैच सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव एप पर आएंगे लाइव

इस बीच मैच के लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो अभी तक पिछले कुछ दिनों से आप लगातार स्टार स्पोर्ट्स पर मैच देख रहे थे। लेकिन अब वहां पर इस भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के मैच नहीं दिखाई देंगे। इस सीरीज के राइट्स सोनी नेटवर्क के पास हैं। इसलिए अगर आप टीवी पर मैच का लाइव मजा देना चाहते हैं तो आपको सोनी स्पोर्ट्स पर जाना होगा। वहीं अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या फिर टेबलेट पर मैच देखने के शौकीन हैं तो इसके लिए आपको सोनी लिव पर जाना होगा। इसका खास ख्याल रखिएगा कि स्टार स्पोर्ट्स पर ये मैच लाइव नहीं देख पाएंगे। 

यह भी पढ़ें 

भारतीय महिला टीम का केवल जीत से नहीं बनेगा काम, हरमनप्रीत कौर को आज चाहिए बहुत बड़ी जीत

इंग्लिश कप्तान नैट साइवर-ब्रंट पर आया बड़ा अपडेट, NZ के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच से भी हो गईं बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल